
फाइल फोटो
वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के एक कार्यकर्ता संग मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कार्यकर्ता के साथ मारपीट की और संगठन के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े कार्यकर्ता गौरव दुबे ने आरोप लगाया है कि वह सोनारपुरा इलाके में लस्सी की एक दुकान के पास खड़े थे। तभी कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। गौरव दुबे ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उन्होंने आरोपियों से बताया कि वह हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हैं, जिसके बाद संगठन के खिलाफ भी आरोपियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ मारपीट की।
गौरव दुबे ने कहा कि यह मारपीट मामूली सी कहासनी के बाद उनके साथ की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस दौरान इसके साथ ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। उन्होंने बताया कि सरेराह हुई इस घटना के बाद से वह बहुत ही आहत हैं और संगठन के खिलाफ भी की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है।
गौरव ने इस मामले में भेलूपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी है और मामले में पुलिस से न्याय की मांग की है। गौरव ने बताया कि उनके द्वारा मारपीट की इस घटना में कृष और सुरेश के समेत कुछ अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे। गौरव की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की जानकारी भी जुटाए जा रही है और जो तथ्य निकल कर सामने आएंगे, उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Published on:
14 Apr 2026 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
