
गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हैदराबाद गेट के पास एक युवती से अभद्रता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार युवकों ने हैदराबाद गेट के पास से गुजर रही एक युवती से अभद्रता की, जिसके बाद युवती ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का स्वतः ही संज्ञान ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले दीप नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया था, जिसके बाद पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
दरअसल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हैदराबाद गेट के समीप स्कॉर्पियो पर सवार कुछ युवक ने वहां से गुजर रही एक युवती से अभद्रता की थी। इस पूरे घटनाक्रम का युवती ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद युवती ने इसका विरोध जताया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हुए। लोगों की भीड़ जमा होने के बाद और मामले की संवेदनशीलता को देखने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।
युवती ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। इस मामले में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाने लगे। वहीं, पुलिस ने दीप नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने जिस स्कॉर्पियो में युवक सवार थे उसे भी जब्त कर लिया है।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
Updated on:
16 Apr 2026 10:13 am
Published on:
16 Apr 2026 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
