वाराणसी

संभल के बाद अब यूपी में यहां मिला 250 साल पुराना मंदिर, सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात

वाराणसी में मदनपुरा में मंद‍िर को लेकर विवाद और बाजार बंद कराने की जानकारी होने के बाद डीसीपी काशी गौरव बंशवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया क‍ि अभी मंदिर का ताला खोलने जैसी कोई बात नहीं है।
less than 1 minute read
Dec 17, 2024
Feature image

संभल के बाद अब वाराणसी के मदनपुर इलाके के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में 250 साल पुराना मंदिर मिलने का दावा किया गया है। इस मंदिर पर बीते कई सालों में ताला लगा हुआ था। कई सालों से मंदिर के बंद होने के कारण काफी मिट्टी भी जमा हो गयी है।मंदिर के दावा होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

महिलाएं पहुंच कर शुरू की पूजा पाठ

मंदिर मिलने की जानकारी मिलते ही इलाके की महिलाएं वहां पहुंच गयीं और पूजा पाठ शुरू कर दीं। लोगों का कहना है कि विवाद करना हमारा उद्देश्य नहीं है। हम बस यह चाहते हैं कि अगर मंदिर है तो खुलना चाहिए ताकि हम पूजा अर्चना सके। एहतियात के तौर पुलिस ने आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया है।

सनातन रक्षक दल के लोगों ने cm योगी से की अपील

मदनपुर इलाके में 250 साल पुराने मंदिर होने की जानकारी मिलते ही सनातन रक्षक दल के सदस्य वहां पहुंच गये। इलाके में पहुंच सनातन रक्षक दल के सदस्यों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप करने और मंदिर को खुलवाने की मांग की। हालांकि इस मंदिर में ताला किसने लगाया है। इस बावत अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पूर्व इस मंदिर में पूजा पाठ होता था। लोगों का यह भी कहा है इस मंदिर का जिक्र काशीखंड में भी है। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप भी स्थित है।

Updated on:
17 Dec 2024 07:43 pm
Published on:
17 Dec 2024 04:05 pm
Also Read
View All
गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात