26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

Varanasi Crime News: वाराणसी में स्टेशन के बाहर राहगीरों को कथित तौर पर अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi News Anti Romeo Squad Varanasi Police

राहगीरों से अश्लील इशारे करने का आरोप

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने स्टेशन के बाहर लोगों को कथित तौर पर अश्लील इशारों से परेशान करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ राहगीरों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

राहगीरों की शिकायत के बाद पुलिस हुई सक्रिय

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को कुछ लोगों ने शिकायत की कि स्टेशन के पास पिलर नंबर 57 से 60 के बीच दो महिलाएं आने-जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही हैं। इससे वहां आने वाले यात्री और स्थानीय लोग असहज महसूस कर रहे थे। शिकायत मिलते ही एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मौके से हिरासत में ली गईं दोनों महिलाएं

जांच के दौरान पुलिस को शिकायत सही मिली। इसके बाद दोनों महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ने बताया कि राहगीरों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर लोगों को परेशान कर रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंटी रोमियो टीम लगातार गश्त कर रही है। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति चाहे महिला हो या पुरुष की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अशोभनीय हरकतें न हों और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।