वाराणसी

सिर्फ पराली जलाने से नहीं बढ़ रहा वायू प्रदूषण:-सूर्य प्रताप शाही

यूपी सरकार लगातार प्रदूषण रोकने के लिए कर रही काम, महाराष्ट्र में सीएम बनने के लिए शिवसेना ने अलग विचार वाली पार्टी कांग्रेस से किया गठबंधन
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2019, 4:48 PM IST
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में शुक्रवार को मीडिया से औपचारिक वार्ता की। हरियाली व पंजाब में पराली के चलते बढ़ते वायू प्रदूषण पर कहा कि सिर्फ पराली जलाने से प्रदूषण नहीं बढ़ रहा है। एक आम धारणा फैला दी गयी है कि पराली जलाने से ही वायू प्रदूषण बढ़ जाता है।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess -शंख की आवाज ने दिलायी ऐसी सफलता कि पीएम नरेन्द्र मोदी भी हुए मुरीद

उन्होंने कहा कि सीजन के समय ही पराली जलायी जाती है। यूपी सरकार लगातार किसानों को पराली जलाने से रोकने पर काम कर रही है। पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी जहां पर पराली जलाने के मामले सामने आते है वहां पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को पराली का सही उपयोग करने के लिए अस्सी प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जा रहे हैं। बच्चों में जागरूकता लाने के लिए ब्लाक स्तर पर चित्र व लेखन प्रतियोगिता करायी गयी है और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है, जिससे वह अपने अभिभावकों को भी जागरूक कर सके। उन्होंने कहा कि बच्चों व किसानों को बताया जा रहा है कि फसल के अवशेष जलाने से पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। खेती के लिए लाभदायक जीवाणु को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों को बायो कम्पेस्ट के रुप में पराली मिल सके। इस पर तेजी से काम हो रही है। यूपी सरकार लगातार प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार कब तक चलेगी कि प्रश्र पर कहा कि उन्होंने बीजेपी से गठबंधन करके चुनाव लड़ा था उसके बाद सीएम बनने के लिए कांग्र्रेस जैसी विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन कर लिया। अब देखा जायेगा कि कितने दिन उन दलों का साथ रहता है। साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कृषि मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। बतात चले कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के यहां पर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कृषि मंत्री आये हैं और कृषि केन्द्र कलेक्ट्री फार्म का निरीक्षण भी किया।
यह भी पढ़े:-समाजवादी छात्रसभा के संदीप कुमार यादव ने जीता अध्यक्ष पद का चुनाव, एबीवीपी को मिली हार

Published on: