वाराणसी

Akanksha Dubey Suicide: ‘भाई की पढ़ाई पूरी होते ही करूंगी शादी’, आकांक्षा की वो बात जो परिवार को बहुत रुलाएगी

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा सिंह एक साल पहले शादी करने के सपने देख रही थी तो अब ऐसा हुआ कि उसने अपनी जान दे दी।

less than 1 minute read
Mar 26, 2023
आकांक्षा दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं

भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइन आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई हैं। 25 साल की एक्ट्रेस के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक्ट्रेस की मौत की खबर उनके परिवार पर कहर बनकर टूटी है।


परिवार के बेहद करीब थीं आकांक्षा
आकांक्षा अपने परिवार के बेहद करीब थीं। आकांक्षा ने जब एक्टिंग शुरू की तो पिता उनके प्रोफेशन से खुश नहीं था। धीरे-धीरे उन्होंने सबको मना लिया। आकांक्षा मुंबई में अपने परिवार के साथ ही रहती थीं।

भाई की कही थी शादी की बात
आकांक्षा के दो भाई हरिओम और आदित्य हैं। हरिओम बड़े और आदित्य छोटे हैं। दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। बीते साल एक इंटरव्यू में आकांक्षा से शादी पर सवाल हुआ था। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि बड़े भाई हरि की पढ़ाई पूरी होते ही वो शादी कर लेगीं।

आकांक्षा के इस बयान के बाद माना जा रहा था कि वो जल्दी ही शादी कर सकती हैं। आकांक्षा अपनी मां के भी बहुत करीबी थीं। एक तरफ परिवार और फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच उनकी मौत की खबर आ गई।

Updated on:
26 Mar 2023 01:57 pm
Published on:
26 Mar 2023 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर