6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में चोरी के गहने बेच बीवी संग मनाया हनीमून, लौटते ही हथकड़ी ने किया स्वागत

Varanasi News: वाराणसी में चोरी के गहनों से हनीमून मनाने नैनीताल गए शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा। आरोपी पर 26 मुकदमे दर्ज हैं और उसके पास से 30 लाख के जेवर बरामद हुए हैं।

2 min read
Google source verification
varanasi news, varanasi police, honeymoon, up news, up top news

वाराणसी पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर | (फोटो सोर्स- patrika.com)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपराध और आशिकी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शहर के रोहनिया इलाके में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर अपराधी शनि धरकार को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ नैनीताल में हनीमून मना रहा था। लेकिन जैसे ही वह पहाड़ों की सैर कर वापस लौटा, वाराणसी पुलिस ने उसे परमानंदपुर के पास से दबोच लिया।

लाखों की चोरी और नैनीताल की सैर

बीती 21 मार्च की रात जब गोविंदपुर का एक परिवार विंध्याचल दर्शन करने गया था, तब शनि धरकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर का ताला तोड़ा और और वहां रखे गहने व कैश लेकर फरार हो गया। चोरी के बाद उसने माल अपने साले और एक प्रॉपर्टी डीलर के जरिए मोहनिया के बाजार में सारे आभूषण 17 लाख रूपये में बेच दिए थे। इसके बाद शनि अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने नैनीताल निकल गया।

CCTV फुटेज ने खोल दी पोल

पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें शनि हाथ में असलहा लहराते हुए साफ नजर आया। पहचान होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनि से 30 लाख रुपये के गलाए हुए सोने-चांदी के जेवर, 8500 रुपये नकद, एक कार और अवैध असलहा बरामद किया है।

एंबुलेंस से होती थी माल की तस्करी

इस गैंग के काम करने का तरीका बड़ा ही अजीब था। आरोपी का साला विपिन सोनकर एंबुलेंस चलाता है। ये लोग एंबुलेंस का इस्तेमाल चोरी का माल एक शहर से दूसरे शहर ले जाने के लिए करते थे ताकि किसी को शक न हो।

26 मुकदमों का है शातिर

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया शनि कोई छोटा-मोटा चोर नहीं है। उस पर वाराणसी के कई थानों में कुल 26 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसका एक साथी पहले ही जेल जा चुका है, जबकि उसके साले और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि इस गैंग के बाकी सदस्यों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।