
गंगा नदी में नव में शराब पीने का वीडियो वायरल
वाराणसी: गंगा नदी में इफ्तार पार्टी किए जाने के बाद अब शराब पार्टी किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नाव पर डीजे बजाया जा रहा है और इस दौरान कुछ युवक शराब के नशे में उसे पर डांस कर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार का है। प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र के बाद अष्टमी तिथि को नाविक समाज के लोग बधावा लेकर मिर्जापुर के अदलपुरा स्थित शीतला माता के मंदिर जाते हैं। इस दौरान नाव पर डीजे बजाते हुए और नाव को रंग बिरंगी लाइटों से सजाकर प्रत्येक वर्ष यह परंपरा निभाई जाती है।
दरअसल, शीतला माता मांझी समाज की कुलदेवी कही जाती हैं। इस दौरान मिर्जापुर में शीतला माता मंदिर में सप्तमी और अष्टमी को विशेष पूजन किया जाता है और मांझी समाज के लोग बधावा लेकर इस मंदिर में पहुंचते हैं। कहा जाता है कि मंदिर में मन्नत मांगे जाने के बाद नविको की हर मुराद पूरी हो जाती है और सदियों से यह परंपरा निभाई जा रही है।
रविवार को करीब एक हजार नावों में सवार होकर हजारों नाविक शीतला माता मंदिर के लिए काशी से गंगा नदी के रास्ते रवाना हुए। इस दौरान नाव में डीजे भी रखा गया था और नाविको ने हंसी-खुशी मिर्जापुर पहुंचकर शीतला माता के मंदिर में मत्था टेका। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें गंगा नदी में आस्था के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगा है।
आरोप है कि नाव में सवार कुछ युवकों ने शराब का सेवन किया और डीजे पर अश्लील गाने बजा कर डांस भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में इस तरह के कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, जिसको लेकर नाविक समाज ने भी वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए गए एक प्रार्थना पत्र में मांझी समाज ने कहा है की वीडियो में कुछ उपद्रवी लोग शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। कृपया करके इसे मांझी समाज से ना जोड़ा जाए, क्योंकि मांझी समाज इस तरह की चीजों का समर्थन नहीं करता। मांझी समाज ने जिला प्रशासन से इसमें कार्रवाई की मांग की है।
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्योंकि रविवार को मांझी समाज के लोग मंदिर के लिए निकले थे और पूरी रात को वहां रहकर पूजा अर्चना करने के बाद अगले दिन वापस लौटते हैं और जो वीडियो है वह देर रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो को ध्यान में रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यदि वीडियो में सत्यता पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इससे पहले गंगा नदी में रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी किए जाने का भी वीडियो सामने आया था। आरोप है कि वीडियो में कुछ लोग बिरयानी खाते नजर नजर आए और हड्डियों के अवशेष गंगा नदी में फेंक दिय। इस मामले में 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
Updated on:
06 Apr 2026 02:44 pm
Published on:
06 Apr 2026 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
