वाराणसी

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अमित शाह करेंगे नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर जागरूक

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 18 जनवरी को होगी सभा, सीएम योगी आदित्याथ के भी उपस्थित रहने की संभावना
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 12:24 PM IST
Amit Shah
Amit Shah

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में 18 जनवरी को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा। सभा में सीएम योगी आदित्याथ के भी उपस्थित रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:- नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से 31,313 लोगों को मिलेगी नागरिकता

बीजेपी ने सभा को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने तीन करोड़ परिवार को इस अधिनियम को लेकर जागरूक करने का अभियान चलाया हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ता के साथ आरएसएस के स्वयंसेवक लोगों के घर जाकर बता रहे हैं कि यह अधिनियम क्या है और विरोधी दल इस अधिनियम को लेकर कैसे भ्रम फैला रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने पहले स्पष्ट किया हुआ है कि इस अधिनियम से किसी की नागरिकता छीनी नहीं जा सकती है जबकि अधिनियम के जरिए किसी को नागरिकता दी जा सकती है। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए बनारस में खुद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले हैं। जनसभा के जरिए केन्द्रीय गृहमंत्री लोगों को बतायेंगे कि इस अधिनियम से क्या लाभ होगा।
यह भी पढ़े:-तीन साल बाद मां सेे मिला बिछड़ा बेटा, अपना घर आश्रम ने दी नयी जिंदगी


विरोधी दलों ने भी बनाया है बड़ा मुद्दा
बीजेपी के नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को विरोधी दलों ने बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है। अधिनियम के खिलाफ देश के कई राज्यों में हिंसा भी हो चुकी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भी इस अधिनियम का विरोध किया है। इसके बाद से अधिनियम को लेकर देश भर में सियासी तूफान मचा हुआ है। बीजेपी नेताओं ने पहले ही स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में सरकार इस अधिनियम से पीछे नहीं हटने वाली है।
यह भी पढ़े:-डा.महेन्द्र नाथ पांडेय ने क्यों कहा कि अच्छा है अखिलेश यादव कुछ काम करते नजर आ रहे

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी