वाराणसी

वाराणसी में रोका गया बाहुबली अनंत सिंह का काफिला, हरसेवानंद स्कूल के पास यूपी पुलिस ने घेरा

बाहुबली नेता अनंत सिंह का काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक लिया। पुलिस द्वारा रोकने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 6:54 PM IST
anant singh
विधायक अनंत सिंह (फ़ोटो - ANI)

Anant Singh Varanasi Convoy Stopped: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का पटना से प्रयागराज जा रहा लंबा काफिला निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे की देरी से चल रहा है। बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया।यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ। इसके बाद वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) जाकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था।

वाराणसी में पुलिस ने रोकी अनंत सिंह की गाड़ियां

काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया। रामनगर और लंका थाने की पुलिस ने बीएचयू में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए वाराणसी शहर में घुसने से पहले ही अनंत सिंह के काफिला को हरसेवानंद स्कूल के पास रोक दिया है। पुलिस ने बताया कि अनंत सिंह के काफिले को शहर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। अफसरों द्वारा नियमों का हवाला देकर समझाने के बाद अनंत सिंह शहर के बाहर से ही मुख्य मार्ग से प्रयागराज की तरफ रवाना हुएं अनंत सिंह बिना मालवीय की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए ही प्रयागराज चले गए हैं।

मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, अनंत सिंह ने उन्हें अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित किया।

अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे: अनंत सिंह

इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने कहा कि हम (अपनी बेटी की शादी में) सभी को न्योता देंगे। राजनीति अलग बात है। हम तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे। जहाँ तक राजनीति की बात है, तो मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मैं झूठ नहीं बोलूंगा।
बाहुबली विधायक ने आगे कहा कि विधानसभा के उस नोटिस के बारे में, जिसमें सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले पर शादी के बाद ही बात करूंगा। अभी मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है। दिए गए समय को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

पटना से रवाना होने के बाद अनंत सिंह का बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली सहित कई जगहों पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। आरा में जेसीबी से फूल बरसाए गए वहीं बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया गया।

Updated on:
6 Nov 2026, 6:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
देश के एकलौते धन्वंतरि मंदिर में शुरू हुआ दर्शन, कुछ घंटे के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगा मौका, जानें क्या है मान्यता

काशी का ऐसा मंदिर जहां भोलेनाथ भी होते हैं नतमस्तक, साल में केवल 5 दिन होता है दर्शन, भक्त पाते हैं खजाना

‘उन्हें अपनी हार का डर, ख्वाब ना देखें’, अखिलेश यादव के बिना चुनाव लड़े सीएम बनने के बयान पर चिराग पासवान

1984 के दंगे का जिक्र और खालिस्तानी नारा, बम विस्फोट की धमकी के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट, सीमा पर चौकस निगरानी

‘पीएम मोदी के पास बहुत काम है, उनके के पास नहीं, इसलिए इस तरह की बातें करते हैं’, राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर एकनाथ शिंदे