वाराणसी

EXCLUSIVE-महागठबंधन में शामिल होने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली बार किया खुलासा, मचेगा हड़कंप

लोकसभा चुनाव की लड़ाई हो जायेगी दिलचस्प, लोकसभा से पहले पार्टी करेगी १०० जनसभा
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 7:35 PM IST
AIMIM
AIMIM

वाराणसी. यूपी की राजनीति में फिर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की धमक सुनायी देने वाली है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पार्टी ने जनाधार मजबूत करने के लिए एक माह में 100 जनसभा करने का ऐलान किया है। प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य सीट पर होने वाली जनसभा की शुरूआत २२ अक्टूबर से इलाहाबाद में होने जा रही है इसके बाद 29 नवम्बर को लखनऊ में 100 वी जनसभा होगी।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का बड़ा खुलासा, बीजेपी से टूटा गठबंधन तो इस दल से मिलायेंगे हाथ, हो चुकी है बात

AIMIM का दावा है कि यूपी चुनाव के बाद से लगातार पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है जिसका असर अब दिखायी पड़ेगा। पार्टी ने कहा कि अन्य दल तो बीजेपी का चुनाव हराने के नाम पर खेल करने में लगे रहते हैं लेकिन हमारी पार्टी खुल कर बीजेपी का विरोध करती है और भगवा दल को चुनाव हराने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। एआईएमआईएम का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ही लोकसभा चुनाव लडऩे व सीटों को लेकर निर्णय करेंगे। असदुद्दीन ओवैसी अभी तेलंगाना चुनाव में व्यस्त हैं वहां से खाली होते ही यूपी में पार्टी को मजबूत करने में जुट जायेंगे।
यह भी पढ़े:-इस बाहुबली ने पहली बार जेल में रहते हुए जीता था चुनाव, इसके बाद राजनीति में दबंगों की इट्री हुई शुरू

महागठबंधन में शामिल होने को लेकर किया बड़ा खुलासा
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली महुली ने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि बिना हमारे सहयोग के बीजेपी को हराना आसान नहीं है। यूपी में अगर बीजेपी बनाम कांग्रेस का चुनाव होता है तो बीजेपी को रोकना कठिन हो जायेगा। बीजेपी को रोकने के लिए महागठबंधन की जरूरत है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन में शामिल होने के प्रश्र पर शौकत अली महुली ने कहा कि इस तरह का प्रस्ताव मिलता है तो उस पर अवश्य विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में रालोद का कितना प्रभाव है इसके बाद भी उसे महागठबंधन में शामिल किया जा रहा है। रालोद से बड़ी हमारी पार्टी है जिसका एक सांसद, आठ विधायक व कई चैयरमेन है। ऐसे में हम साफ कर देना चाहते हैं कि बिना हमारे सहयोग लिए बीजेपी को रोकना कठिन हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-इसलिए शिवपाल यादव ने पहले बनाया मोर्चा, बाद में किया नयी पार्टी के लिए आवेदन

महागठबंधन में शामिल हुई एमआईएमआईएम तो बीजेपी को होगा बड़ा नुकसान
एआईएमआईएम अगर महागठबंधन में शामिल हो जाती है तो सबसे अधिक नुकसान बीजेपी को होने वाला है। महागठबंधन को पहले ही मुस्लिम वोटरों का साथ मिल सकता है लेकिन एआईएमआईएम के शामिल होने के बाद शिवपाल यादव या अन्य किसी दल की तरफ मुस्लिम वोटरों को बिखराव नहीं होगा। यदि ऐसा हुआ तो बीजेपी को तगड़ा झटका लगना तय है।
यह भी पढ़े:-इन बाहुबलियों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे राजा भैया के प्रत्याशी तो आ जायेगा भूचाल

Updated on:
16 Oct 2018, 7:35 PM IST
Published on: