वाराणसी

क्राइम ब्रांच की बड़ी पहल, शहीद के परिजनों को देंगे अपना वेतन

पुलवामा की घटना से बेहद आहत है पुलिसकर्मी, कहा वीर सपूतों के परिजनों की करेंगे मदद
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Feb 2019, 1:05 PM IST
Banaras Crime Branch
Banaras Crime Branch

वाराणसी. क्राइम ब्रांच ने बड़ी पहल की है। पुलवामा में शहीद हुए CRPF जवानों के परिजनों की मदद के लिए अपना वेतन देंगे। पुलिसकर्मियों ने इसके लिए एसएसपी को पत्र लिख कर निर्धारित अवधि का वेतन काटने का अनुरोध किया है। पुलिसकर्मियों ने कहा है कि शहीद परिजनों के साथ हम खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे।



क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने अपना सात दिन का वेतन शहीद के परिजनों को देंगे। शहीद रिलीफ फंड में अपना वेतन देने के लिए पत्र भी लिखा है। क्राइम ब्रांच के प्रदीप कुमार यादव ने सात दिन, रमेश तिवारी ने पांच दिन, पुनदेव सिंह ने पांच दिन, चन्द्रसेन सिंह ने दो दिन, सुनील कुमार ने पांच दिन, कुलदीप सिंह ने पांच दिन का वेतन शहीद रिलीफ फंड में देने के लिए पत्र लिखा है। क्राइम ब्रांच की इस पहल की सभी जगहों पर प्रशंसा हो रही है। पुलवामा आतंकी घटना ने देशवासियों को गुस्से से भर दिया है और सभी मिल कर शहीद परिजनों की मदद करने में जुटे हुए हैं।

ठंड की रात में गरीबों को बांटा था कंबल
अपराधियों पर कहर बन कर टूटने वाली क्राइम ब्रांच की टीम समय-समय भर लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटती है। क्राइम ब्रांच की टीम ने भीषण ठंड में खुले आसमान में सो रहे गरीबों को कंबल वितरित कर अपना मानवीय चेहरा दिखाया था और अब शहीद के परिजनों के लिए भी क्राइम ब्रांच ने बड़ी पहल कर दी है। क्राइम ब्रांच ने कहा कि वह आगे भी शहीद के परिजनों की सभी संभव मदद करते रहेंगे। जिनके वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

Updated on:
18 Feb 2019, 1:05 PM IST
Published on: