
वाराणसी. नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रमुख दलों के मेयर प्रत्याशी ने अपनी ताकत दिखायी है। मंगलवार को कचहरी में समर्थकों के जुलूस के साथ पहुंचे विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा करते हुए शहर का विकास करने का दावा किया है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी में टिकट वितरण के बाद शुरू हो गया विद्रोह, चुनाव में हो सकता है पार्टी को नुकसान
नामांकन को लेकर कचहरी में सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किये गये थे। प्रत्याशियों के साथ कुछ खास लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों को जाने को लेकर पुलिस के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई। कचहरी में सबसे पहले कांग्रेस की मेयर पद प्रत्याशी शालिनी यादव ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी मृदृला जायसवाल व सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता ने पर्चा भरा। सबसे अंत में बसपा प्रत्याशी सुधा चौरसिया ने नामांकन किया। सभी प्रत्याशियों ने एक-दूसरे दल पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अपनी जीत का दावा किया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी मेयर पद की प्रत्याशी का १० वीं पास लड़के पर आया था दिल, ऐसे करनी पड़ी थी शादी
नामांकन स्थल पर जाने के लिए होती रही नोकझोंक
नामांकन स्थल के अंदर जाने को लेकर प्रत्याशी व समर्थकों में नोकझोंक होती रही है। पुलिस ने सभी दबाव को दरकिनार करके समर्थकों को नामांकन स्थल के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद प्रत्याशी कुछ खास लोगों के साथ जाकर नामांकन कर पाये।
यह भी पढ़े:-सपा के प्रत्याशी से हो सकता बीजेपी को लाभ, कांग्रेस की कठिन हो जायेगी राह
जुलूस में नहीं दिखा पाये ताकत
नामांकन स्थल के पास पहुंचे सभी दल के प्रत्याशियों के जुलूस में ताकत नहीं दिखी। सपा, कांग्रेस, बसपा व बीजेपी के वरिष्ठ नेता खुद समर्थकों के साथ मौजूद थे। इसके बाद भी जुलूस में वह ताकत नहीं दिख पायी है, जो दिखनी चाहिए।
यह भी पढ़े:-राजा भैया की कुंडा से बीजेपी ने शशिप्रभा पाण्डेय को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी, क्या जीत पायेंगी चुनाव
सभासद प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन
नामांकन के लिए शहर में सात जगहों पर केन्द्र बनाये गये थे। एक तरफ कचहरी में मेयर पद के प्रत्याशी नामांकन कर रहे थे तो दूसरी तरफ अन्य केन्द्रों पर सभासद पद के प्रत्याशी ने भी नामांकन किया। नामांकन की तिथि खत्म हो गयी है और अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के गढ़ में बीजेपी की सूची ने मचाया धमाल, क्या बदल पायेगा चुनावी समीकरण