वाराणसी

बनारस पुलिस का अभियान, चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटरों पर हो रही कार्रवाई

आय व आयु का भी रखा जा रहा ध्यान, चौकी इंचार्जों को मिली उनके क्षेत्र के एचएस की सूची
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2019, 3:20 PM IST
Banaras Police
Banaras Police

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बनारस पुलिस सक्रिय हो गयी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देशानुसार पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी इंचार्जों को बकायदा सूची तक मुहैया करायी गयी है जिसमे हिस्ट्रीशीटरों को पूरा विवरण दर्ज है।




पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों (एचएस) की जांच के लिए आय व आयु को भी मानक माना है। यदि एचएस की आयु अधिक हो चुकी है और वह अपराध जगत से किनारा करके अच्छा व्यवसाय कर रहा है तो उस पर पुलिस की सख्ती नहीं होगी। पुलिस प्रशासन का मानना है कि बनारस में अंतिम चरण में लोकसभा चुनाव होना है ऐसे में पुलिस के पास पर्याप्त समय है जिससे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाये।

सूची उपलब्ध होने से दरोगा नहीं कर पायेंगे बहानेबाजी
दरोगाओं को उनके क्षेत्र के एचएस की सूची मिल गयी है जिससे अब दरोगा किसी स्तर पर बहानेबाजी नहीं कर पायेंगे। सूची में हिस्ट्रीशीटर का नाम, मुकदमों का विवरण व ठिकाने की जानकारी दर्ज है इसलिए सीओ स्तर पर लगातार इस बात की समीक्षा हो रही है कि चौकी इंचार्ज अपने संबंधित क्षेत्र के कितने हिस्ट्रीशीटर की जांच की है। जो दरोगा जांच करने में लापरवाही बरत रहे हैं उन पर भी कार्रवाई हो सकती है इसलिए पुलिस लगातार अभियान चला कर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन में जुटी है।

जिला बदर व अवैध शराब के ठिकानों पर क्राइम ब्रांच करेगा कार्रवाई
क्राइम ब्रांच को जिला बदर अपराधियों का पता लगाने व अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी मिली है। चुनाव में बाहर से अवैध शराब की आमद बढऩे की संभावना को देखते हुए ही क्राइम ब्रांच को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यूपी में जहरीली शराब से हुई मौतों को भी देखते हुए चुनाव से पहले शराब माफियाओं की कमर तोडऩे की योजना पर काम शुरू हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
एयर शो में शामिल होने काशी पहुंचे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, रविवार को आएंगे पीएम, जानें क्या है कार्यक्रम

‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह