
वाराणसी. आधी रात को थाना प्रभारी व एसओ की नयी सूची जारी हुई है। कई प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है तो कुछ की कुर्सी चली गयी है। बनारस में बढ़ते क्राइम को देखते हुए ही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि दूसरी सूची भी जल्द आ सकती है जिसमे कई थाना प्रभारियों पर गाज गिर सकती है।
यह भी पढ़े:-किन्नरों का बड़ा ऐलान, कुंभ में अखाड़ा की तरह नहीं मिली मान्यता तो बदल लेंगे धर्म, मचायेंगे उत्पात
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने नवरात्र से पहले ही थाना प्रभारियों व एसओ की नयी तैनाती की है जिससे त्योहार के समय कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने भेलपुर के थाना प्रभारी रहे वेद प्रकाश राय को चौक थाना प्रभारी बनाया है। जबकि चौक थाना प्रभारी रहे राहुल शुक्ला को सीसीआर को प्रभारी बनाया गया। लक्सा थाना के प्रभारी रहे प्रवीण कुमार को अब भेलूपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रभारी निरीक्षक सारनाथ्ज्ञ रहे प्रवीण कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद बनाया गया है। बताते चले कि मिर्जामुराद में पशु तस्कर व कारखास की वार्ता का ऑडियो लीक होने के बाद यहां के प्रभारी को हटा दिया गया था। मॉनीटरिंग सेल के प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय को सारनाथ थाने का प्रभारी बनाया गया है। लगातार क्राइम होने के चलते चर्चा में आये रोहनिया थाना भी बदलाव से नहीं बच पाया है। रोहनिया थाना प्रभारी रहे श्रीप्रकाश गुप्ता को मॉनीटरिंग सेल को प्रभारी बनाया गया। इसी क्रम में परशुराम त्रिपाठी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया के पद पर भेजा गया है। चेतगंज थाना के नाटी इमली चौकी के प्रभारी रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह को एसओ चौबेपुर बनाया गया है जबकि एसओ चौबेपुर रहे ओम नारायन सिंह को सिगरा थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर भेजा गया है। इसी क्रम में फूलपुर थाना प्रभारी रहे सुदेश कुमार सिंह को वीवीआईपी सेल के प्रभारी पद पर भेजा गया है और वीवीआईपी सेल प्रभारी रहे श्याम बाबू को फूलपुर थाने को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द ही तबादले की दूसरी सूची जारी हो सकती है जिसमे शहर के थानों पर परिवर्तन हो सकता है।
यह भी पढ़े:-ITI कॉलेज में बनायी जाती थी अवैध शराब, बिहार तक होती थी सप्लाई