वाराणसी

SSP ने पूछा एक सवाल तो खुल गयी पुलिस की कलई

नहीं बता पाये 278 हिस्ट्रीशीटर का ठिकाना, चुनाव से पहले पुलिस चलायेगी अपराधियों का खिलाफ बड़ा अभियान
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2019, 3:39 PM IST
baran
निवास को बता रखा पुलिस चौकी

वाराणसी. चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस की कलई उस समय खुल गयी जब एसएसपी ने एक सवाल पूछा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मताहतों से जब हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी पूछी तो वह जवाब नहीं दे पाये। बनारस पुलिस के पास 278 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों की जानकारी नहीं है इस पर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन करने को कहा है। साथ ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बड़ा अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े:-बाहुबलियों का चुनाव जीतना नहीं होगा आसान, पहली बार बतानी होगी यह सच्चाई


बनारस के विभिन्न थानों में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 1197 है। 89 हिस्ट्रीशीटर जेल में है जबकि 830 अपने घरों में है। 278 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जिनकी जानकारी पुलिस को नहीं है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सभी थानेदारों से कहा कि एक-एक हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन कराया जाये। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाह नहीं होनी चाहिए। यदि कोई हिस्ट्रीशीटर जरायम की दुनिया में सक्रिय मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाये।
यह भी पढ़े:-यूपी की यह 26 सीटे तय करेंगी कि कौन दल बनेगा विजेता

सोशल मीडिया से जुड़े पुलिसकर्मी, अफवाह फैलाने वालों पर हो कार्रवाई
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मताहतों से स्पष्ट कर दिया है कि वह सोशल मीडिया से जड़े और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखे। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाये। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया फ्रेंड्स बना कर अफवाहों को प्रसारित होने से रोका जाये। पुलिसकर्मियों से कहा गया कि नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे पर निगरानी बढ़ायी जाये। एसएसपी ने बगैर किसी कागजात के नगदी लेकर चलने वालों की निगरानी करने का भी निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सहयोगी दलों को मनाने के लिए खेला है बड़ा दांव

क्राइम ब्रांच करेगा अवैध शराब अड्डो के खिलाफ कार्रवाई
एसएसपी ने क्राइम ब्रांच से कहा कि शहर में अवैध शराब के अड्डों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए अवैध शराब की खपत बढ़ सकती है ऐसे में पहले ही कार्रवाई कर शराब माफियाओं को जेल भेजा जाये। क्राइम ब्रांच ने पहले भी अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की थी। क्राइम ब्रांच की सक्रियता को देखते हुए ही बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
यह भी पढ़े:-सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया

Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी