पुलिस थानों को जारी किया गया अलर्ट, सारनाथ थाना क्षेत्र मे देखे गये संदिग्ध
वाराणसी. सारनाथ थाना क्षेत्र के आनंदपूरी कॉलोनी में कुछ संदिग्धों को रात में भ्रमण करते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। संदिग्धों के पहनावे व तरीके से बावरिया गिरोह के सदस्य होने की संभावना से हड़कंप मच गया है। स्थानीय एक व्यक्ति ने ही सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को उपलब्ध कराया है इसके बाद पुलिस ने रात्रि की गश्त बढा़ दी है साथ ही सभी थानों को अलर्ट किया गया है।
यह भी पढ़े:-#PatrikaUPNews-तो फिर बाहुबली क्षत्रिय नेता देगा मुख्तार अंसारी को चुनौती, बदलेगा जरायम दुनिया का समीकरण
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ क्राइम होने से पुलिस पहले ही बैकफुट पर है। पहडिय़ा में व्यापारी की हत्या के मुख्य अपराधी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। ऐसे में आनंदपुरी कालोनी में संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी फुटेज में आधी रात के कुछ लोग नंगे पैर व हाथों में गुलेल लिए हुए जा रहे हैं। वह सभी मकानों को ध्यान से देख रहे हैं। कालोनी के लोगों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो वह घबरा गये हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जायेगी। लोगों को सतर्कता बरतने को भी कहा गया है। सारनाथ एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोग देखे गये थे। मौके पर पुलिस को भेज कर जांच करायी गयी है यह लोग बावरिया गिरोह के थे या अन्य लोग थे। यह जांच के बाद सामने आ पायेगा। पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरते हुए रात की गश्त बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े:-#PatrikaBreakingNews-ओम प्रकाश राजभर ने भंग की सभी कार्यकारिणी, किया चौकाने वाला खुलासा
बेहद खतरनाक होते हैं बावरिया गिरोह के सदस्य
बावरिया गिरोह के सदस्य बेहद खतरनाक होते हैं। इनकी पहचान करना आसान नहीं होता है। घुमंतू गिरोह के होने के चलते अधिक दिनों तक एक स्थान पर नहीं रहते हैं। भीख मांगते हुए या सामान बेचते हुए वह दिन में घर की रेकी कर लेते हैं और फिर रात में लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। बावरिया गिरोह के सदस्य इतने खतरनाक होते है कि विरोध करने पर वह किसी चीज से भी वार कर हत्या करने से भी पीछे नहीं रहते हैं।