राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने बताया कि यूपी में १३ सीट पर होने वाले उपचुनाव में सुभासपा अपने प्रत्याशी को उतारेगी। संगठन को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। अगस्त में बैठक कर नयी कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके बाद सुभासपा पंचायत व यूपी चुनाव 2022 में भी मैदान में उतरेगी। गठबंधन के प्रश्र पर कहा कि बीजेपी ने हमें धोखा दिया है इसलिए बीजेपी से गठबंधन नहीं करेंगे। अखिलेश यादव, मायावती या फिर राहुल व प्रियंका गांधी की कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है। पार्टी ने अभी अकेले की चुनाव लडऩे का मन बनाया है लेकिन सही विकल्प मिला तो गठबंधन से परहेज नहीं रहेगा।
यह भी पढ़े:-#PatrikaUPNews-म्यामांर के आर्मी चीफ सपरिवार पहुंचे इस खास मंदिर, की पूजा