वाराणसी

Bharat Jodo Nyay Yatra: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। राहुल गांधी आज काशी में 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2024, 11:51 AM IST
Bharat Jodo Nyay Yatra reaches PM Modi parliamentary constituency Varanasi Rahul Gandhi takes blessings of Baba Vishwanath
Bharat Jodo Nyay Yatra reaches PM Modi parliamentary constituency Varanasi Rahul Gandhi takes blessings of Baba Vishwanath

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज यूपी में दूसरा दिन है। शनिवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राहुल गांधी की अगुवाई में वाराणसी पहुंची। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके आशीर्वाद लिया और यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वाराणसी में कुछ लोग भगवा झंडे और पोस्टर लेकर कांग्रेस की यात्रा के बीच में आ गए। पोस्टर में राहुल गांधी को सनातन विरोधी बताया गया था और लिखा था, 'भारत में सिर्फ मोदी ही मोदी है'।

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) के दौरान भी राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में आए थे, तब प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी उनके साथ थीं। लेकिन इस बार वह अस्वस्थता के कारण 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल नहीं हो पा रही हैं।


पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी आज 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे। शहर के गोलगड्डा इलाके से इसकी शुरुआत होगी जो मैदागिन, ज्ञानवापी, गोदौलिया होते हुए मंडुवाडीह तक जाएगी। वह गोदौलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल की वाराणसी के बुनकरों से मुलाकात करने की भी योजना है। कांग्रेस की भारत 'जोड़ो न्याय यात्रा' में अपना दल (कामेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) भी वाराणसी में शामिल हो सकती है।

Also Read
View All
5 साल में दोगुना हुई देव दीपावली की चमक, 12 लाख की जगह 25 लाख हुई दियों की संख्या, राष्ट्रपति भी हो चुकी हैं शामिल

महिलाओं के हुनर से जगमग होगी काशी, देव दीपावली के लिए 3 लाख दीये बनाने की जिम्मेदारी, 4.65 लाख की होगी कमाई

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मौत का सौदागर, हिमाचल से काशी मंगवाता था नकली दवाएं, ऐप से होता था कारोबार

गंगा की लहरों पर लागू होगा ट्रैफिक सिस्टम, 7.5 किमी लंबे टू-वे सिस्टम से चलेगी नाव, जानें वाराणसी में क्यों लिया गया फैसला

संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के छत से गिरी कक्षा 7 की छात्रा, वाराणसी में घटनास्थल पर ही हुई मौत, बिहार रहते हैं परिजन