वाराणसी

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किया गया खेल, आखिर क्या है मामला?

Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल किया गया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता के इशारे तो यही कह रहे हैं। आइए जानते हैं वकील शशांक शेखर त्रिपाठी क्या कह रहे हैं।
2 min read
Apr 07, 2023
akanksha_dubey_1.jpg

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आकांक्षा की मां मधु दुबे के वकील ने सवाल उठाए हैं। वकील शशांक त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस के अनुसार आकांक्षा ने रात में पार्टी ज्वाइन की थी। पार्टी में आकांक्षा ने शराब भी पी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट के अंदर अल्कोहल न मिलना रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल उठा रहा है।

अधिवक्ता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से कुछ सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया "आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा नामक दंपति ने रिजर्व कराई थी।" पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आकांक्षा दुबे ने पार्टी के दौरान शराब पी थी।

मेडिकल एक्सपर्ट की राय से तैयार किए सवाल
शशांक ने बताया कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की थी उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया गया था। कहा गया था कि ये पूरी तरह से आत्महत्या लग रहा है। मगर, आकांक्षा के परिवार व वकील ने इस रिपोर्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बार में आकांक्षा की टेबल का बिल 11 हजार रुपए था।

अधिवक्ता शशांक त्रिपाठी का कहना है ‌"आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनका म्यूकस मेंब्रेन ऑफ स्टमक चोक पाया गया। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी कोवरसिव मैटीरियल की वजह से ही पूरा कंजेशन स्टमक के म्यूकस मेंब्रेन में हो सकता है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान भी बताया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं मिला अल्कोहल
पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे पार्टी में शराब पी हुई थीं, लेकिन उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना और तरल पदार्थ नहीं पाया गया। आकांक्षा के पेट में शराब भी नहीं पाई गई। 20 एमएल का जो भूरे रंग का तरल पदार्थ पेट में पाया गया है। उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। आखिर यह भूरे रंग का तरल पदार्थ क्या है। इसका किसी के जवाब नहीं है।

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे के पेट में पाया गया 20 एमएल का वह भूरे रंग का पदार्थ क्या है। क्या उसी पदार्थ की वजह से तो नहीं म्यूकस मेंब्रेन चोक हो गई थी। अधिवक्ता ने कहा कि इन्हीं सवालों के लेकर आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताया जा रहा है।

पूरी उम्मीद है कि वाराणसी कमिश्नरेट के अफसर उनके सवाल का जवाब देंगे। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया “पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई थी। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।”

Updated on:
07 Apr 2023 09:18 pm
Published on:
07 Apr 2023 09:17 pm
Also Read
View All
एक बार फिर से काशी वासियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केंद्रीय जल आयोग ने किया सतर्क, गंगा नदी का जलस्तर खतरे की सीमा को कर सकता है पार

देश भर में पोषण मुहिम की होगी शुरुआत, काशी से केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, आंगनबाड़ी में बनेगी प्रबंध समिति

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में परिजन से लिपटकर रोने वाले सीओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, वाराणसी की कोर्ट ने रोका वेतन, जानें क्या है मामला

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, दोस्त के साथ गला दबाकर की हत्या, वाराणसी पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

‘काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गई दो पहिया नाव’, वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज