वाराणसी

चुनाव परिणाम आने के बाद भी बीजेपी दे सकती है सपा व बसपा को झटका

निकाय चुनाव में बीजेपी को होगा फायदा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Dec 01, 2017
up nikay chunav Fork collision between BJP and BSP
Nikay Chunav 2017

वाराणसी. नगर निगम चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। मेयर पद पर बीजेपी की जीत लगभग सुनिश्चित है वार्ड के रूझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी ने अब प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है यदि बीजेपी का दूसरा प्लान लागू हो जाता है तो सपा व बसपा को तगड़ा झटका लगना तय है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में इन दो प्रमुख सीटों पर बीजेपी को लगा झटका, एक पर कांग्रेस को मिली जीत



नगर निगम में बीजेपी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी के निशाने पर चुनाव जीते निर्दल नेता है इसके अतिरिक्त सपा, बसपा व कांग्रेस के चुनाव जीते नेताओं पर भी बीजेपी डोरे डाल सकती है। बीजेपी ने ऐसे नेताओं को अपने पाले में लाने की सारी तैयारी की है। चुनाव जीते नेता भी सत्ता पक्ष के साथ रहते हैं तो उन्हें लाभ मिलता है ऐसे में बीजेपी को निर्दल व चुनाव जीते पार्षद को अपने पाले में करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

सपा का बिगड़ जायेगा समीकरण
बनारस नगर निगम की बात की जाये तो यहां पर सबसे अधिक सभासद सपा के थे लेकिन अभी जो रूझान आये हैं उसके अनुसार सपा दूसरे नम्बर पर आ गयी है। यही रूझान चुनाव परिणाम में बदल जाते हैं तो सपा को झटका लग जायेगा। इसके अतिरिक्त बीजेपी अपने साथ निर्दल प्रत्याशियों को जोड़ लेती है तो सपा एकदम बेबस हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद बढ़ सकता है अपराध का ग्राफ

मतों के बिखराव से बीजेपी को हो रहा फायदा
निकाय चुनाव में पहली बार सपा व बसपा ने अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारे हैं, जिसके चलते मतों का जबरदस्त बिखराव हो रहा है और रूझानों की माने तो इसका सबसे अधिक फायदा बीजेपी को हो रहा है। फिलहाल सबकी निगाहे चुनाव परिणाम पर लगी है इसके बाद बीजेपी अन्य दलों में सेंधमारी करेगी।
यह भी पढ़े:-अगर बीजेपी को मेयर पद पर मिली जीत तो पहली बार बनेगा यह रिकॉर्ड

Published on:
01 Dec 2017 01:55 pm
Also Read
View All
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 1.95 करोड़ के गहनों के साथ दो पकड़े गए, जानिए क्या है सूरत का कनेक्शन

वाराणसी में CBI की कार्रवाई, रेलवे के ‘बड़े अधिकारी’ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, फर्नीचर कारोबारी से मांगे थे पैसे

पुलिस हिरासत से भाग निकला चोर, वाराणसी कोर्ट में पेशी पर आया था, दो कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस