वाराणसी

मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह को फिर देगी बीजेपी बड़ा इनाम, इस चुनाव का टिकट देने की तैयारी

राज्यसभा में भेजने की तैयारी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 1:11 PM IST
Dayashankar Singh
Dayashankar Singh

वाराणसी. बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को फिर बड़ा इनाम मिल सकता है। बीजेपी ने पहले ही दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है और अब पूर्वांचल कोटे से दयाशंकर सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है। संसदीय चुनाव 2019 में क्षत्रिय वोट बैंक को मजबूत करने के लिए ही बीजेपी ने खास चेहरों को राज्यसभा का टिकट देने का मन बनाया है।
यह भी पढ़े:-संसदीय चुनाव के लिए बाहुबलियों ने बिछायी बिसात, इन पार्टियों से मिल सकता है टिकट


बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उस समय चर्चा में आ गये थे जब उन्होंने मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी इसके बाद सियायी तुफान मच गया था और बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह के बयान को लेकर बीजेपी पर हमला बोल दिया था। यूपी चुनाव २०१७ के पहले दलित वोट बैंक बिखरने के डर से ही बीजेपी ने दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाल दिया था बाद में दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने मायावती के खिलाफ मोर्चा खोल कर बीजेपी की मुसीबत कम की थी। यूपी चुनाव 2017 में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत को बाद गोपनीय ढंग से दयाशंकर सिंह की भगवा पार्टी में वापसी की गयी थी इसके बाद उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था और अब राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़े:-जब बाहुबली अतीक अहमद का बेटा उतरा चुनाव प्रचार में तो देखते रह गये लोग

यूपी कोटे से 10 में से 8 सीट बीजेपी को मिलना तय
राज्यसभा में यूपी कोटे की 10 सीट खाली हो रही है। इसमे से बीजेपी को आठ सीटे मिलना तय है। एक सीट सपा व एक सीट विपक्ष के एकजुट होने पर मिल सकती है यदि विपक्ष एकजुट नहीं हो पाता है तो बीजेपी के पास 9 सीटे हो जायेगी। राज्यसभा में सत्ता में रहने वाले दल को सबसे अधिक फायदा होता है इसलिए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयी बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में सबसे अधिक फायदा होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के कोटे से ही दयाशंकर सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के चलते फंसे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

Published on: