
वाराणसी. यूपी नगर निगम चुनाव में बीजेपी अपने सहयोगी दलों को झटका दे सकती है। बीजेपी के सहयोगी दलों ने नगर निगम में भी गठबंधन के तहत चुनाव लडऩे के लिए सीट मांगी है। अभी तक जो स्थिति है उससे नहीं लगता है कि बीजेपी किसी भी दल को सीट देने वाली है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी को उतराने से पहले बीजेपी पहुंची खुफिया विभाग की शरण में
बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल सोनेलाल व सुभासपा दोनों ही नगर निगम चुनाव लडऩे की तैयारी की है, जिसके लिए बीजेपी से सीट मांगी है। नगर पालिक परिषद व नगर पंचायत में बीजेपी अपने सहयोगी दलों को भले ही सीट दे सकती है, लेकिन नगर निगम चुनाव में ऐसा करना भगवा पार्टी के लिए संभव नहीं दिख रहा है। बनारस की बात की जाये तो यहां पर बीजेपी अन्य दलों को शायद ही टिकट दे। बीजेपी में खुद टिकट के लिए मारामारी मची है। बीजेपी का टिकट के लिए लाइन लगाये सभी लोगों को संतुष्ट करना आसान नहीं है। इन हालात में सहयोगी दलों को सीट देकर बीजेपी अपने घर में बगावत की आग तेज करना नहीं चाहेगी।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव से पहले सपा को झटका, कद्दावर मुस्लिम नेता ने इस पार्टी का नहीं छोड़ा साथ
शहरो में दिखती है बीजेपी की ताकत
बीजेपी का मुख्य जनाधार शहर की ही जनता है। यूपी में किसी की सरकार रहती है बीजेपी को नगर निगम चुनाव में अच्छी सफलता मिलती है। बीजेपी अपने जनाधार को अन्य दलों में जाते नहीं देख सकती है। पहली बार नगर निगम चुनाव के समय पार्टी की देश व प्रदेश में सरकार है। बीजेपी को चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी सरकार के कार्य पर मुहर लगानी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं अखिलेश यादव को देना होगा बड़ा इम्तिहान
नगर निगम चुनाव में सहयोगी दलो का नहीं दिखता जलवा
पूर्व वर्ष में हुए नगर निगम चुनाव में अपना दल सोनेलाल का जलवा तक नहीं दिखा था। सुभासपा ने पहले कभी नगर निगम चुनाव ही नहीं लड़ा है, ऐसे में इस बात की संभावना बहुत कम है कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों को गठबंधन के तहत सीट देगी। बनारस नगर निगम चुनाव के लिए १ नवम्बर से नामांकन भी आरंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि ७ नवम्बर है। बीेजेपी अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पायी है तो सहयोगी दलों को टिकट कहां से देगी।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी सरकार पर किया बड़ा हमला, बोला हमने हटवाये डीएम व एसएसपी