11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की वाराणसी सीट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा की दावेदारी? पोस्ट के बाद दी सफाई, बताया अपना इरादा

Politics News: कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले और काशी के पूर्व सांसद रहे डॉ. राजेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसके बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 11 Nov 2026, 12:31 PM IST

PM modi news

पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-ANI)

PM Narendra Modi News: वाराणसी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर एक पोस्ट ने सियासी चर्चा तेज कर दी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अपने फेसबुक कवर पर ऐसी तस्वीर लगाई है, जिसमें 77-वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का जिक्र है। तस्वीर में कमल का निशान भी नजर आ रहा है। इसके बाद उनकी वाराणसी लोकसभा सीट से दावेदारी को लेकर अटकलें लगने लगीं। हालांकि, राजेश मिश्रा ने इस पोस्ट को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मंगलवार देर रात अपने फेसबुक कवर पेज पर एक तस्वीर लगाई। इसमें 77-वाराणसी लोकसभा क्षेत्र लिखा है। तस्वीर में कमल का निशान होने के कारण इसे भाजपा के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़ने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई। इसकी एक वजह यह भी है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में इसी संसदीय क्षेत्र का जिक्र करते हुए राजेश मिश्रा की तस्वीर सामने आने पर इसे उनकी चुनावी दावेदारी से जोड़कर देखा जाने लगा।

क्या बोले पूर्व सांसद

पोस्ट को लेकर पत्रिका ने राजेश मिश्रा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन जरुरी नहीं है कि वह वाराणसी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि चुनाव के लिए टिकट पार्टी देती है और वह चाहते हैं कि पार्टी पूर्वांचल की किसी भी सीट से उन्हें टिकट दे। उन्होंने कहा कि वह 2004 में कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से सांसद का चुनाव जीते थे। उनके मुताबिक, पोस्ट में 77 वाराणसी लोकसभा लिखने का तात्पर्य है कि वह वाराणसी से सांसद रह चुके हैं और यही वाराणसी उनकी पहचान रही है, इसीलिए उन्होंने तस्वीर में वाराणसी का जिक्र किया है।

2004 में मिली थी जीत

बता दें कि राजेश मिश्रा पूर्व में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और वहीं से उन्होंने अपना सियासी सफर शुरू किया था। कांग्रेस के टिकट पर 2004 में उन्होंने वाराणसी से चुनाव जीता था। इससे पहले 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा नेता शंकर प्रसाद जायसवाल के खिलाफ भी टिकट दिया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। हालांकि 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी हार का बदला लिया और शंकर प्रसाद जायसवाल को चुनावी शिकस्त दे दी थी। वही 2009 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी से चुनाव हार गए थे।