वाराणसी

‘मैं पार्षद का बेटा हूं…बाइक से उतरते ही दरोगा को जड़ा थप्पड़, नो एंट्री में रोकने पर काटा बवाल

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर ड्यूटी के दौरान दरोगा से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। BJP पार्षद के बेटे हिमांशु श्रीवास्तव ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए दरोगा को थप्पड़ मार दिया।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2026, 12:07 PM IST
वाराणसी में कानून को थप्पड़!
वाराणसी में कानून को थप्पड़! Source- X

Varanasi News: यूपी के वाराणसी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग कई सारे सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या कोई नेता, पुलिस ने बड़ा हो गया? क्या नेता या उसका परिवार कानून के दायरे में नहीं आता? ऐसे सवाल इस लिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि वाराणसी में ऐसी ही घटना हुई है, जिसमें पार्षद का बेटा बताने वाले शख्स ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा को थप्पड़ मारा, लेकिन पुलिस या वह खुद दरोगा भी उसका कुछ नहीं कर पाए।

आखिर क्या है मामला?

1 जनवरी 2026 की शाम को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हजारों लोग जमा थे। ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार त्रिपाठी अकेले ड्यूटी पर थे। वे भीड़ नियंत्रण और शांति बनाए रखने में लगे थे। तभी हिमांशु श्रीवास्तव अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर नो-एंट्री जोन में घुसने की कोशिश करने लगा। दरोगा ने उन्हें रोका और बाइक आगे न ले जाने को कहा। इससे हिमांशु भड़क गया। उसने खुद को पार्षद का बेटा बताते हुए दरोगा से बहस करने लगा। बहस बढ़ी और देखते-देखते हिमांशु ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद घाट पर भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस दरोगा FIR दर्ज कराते हुए बताया कि 'हिमांशु और उसके दोस्तों ने मिलकर मुझपर हमला कर दिया। थप्पड़ मारा और पिटाई की। जान बचाने के लिए मुझे भागकर पास की 1 दुकान में छिपना पड़ा। इस दौरान घाट पर भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।' घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया गया। चौक थाने में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें 7 CLA, 132 BNS, 352, 115(2) और 351(2) जैसी धाराएं शामिल हैं। वहीं इस घटना के बाद हिमांशु की तबीयत भी बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जानकारी होते ही, लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर तहर-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

राजनीतिक रंग और विवाद

बता दें कि हिमांशु श्रीवास्तव BJP पार्षद बृजेश श्रीवास्तव का बेटा है। घटना के बाद लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या राजनेता पुलिस ने बड़े हो गए? नेता के बच्चे या उनके परिवार के लोगों कानून तोड़ने की इजाजत मिल गई है। फिलहाल हिमांशु का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद पुलिस केस के अनुसार उसपर कार्रवाई करेगी।

Updated on:
2 Jan 2026, 12:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एयर शो में 142 बीमार! तेज धूप और गर्मी से बेहाल हुए लोग, जानें क्या है स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

एयर शो में शामिल होने काशी पहुंचे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, रविवार को आएंगे पीएम, जानें क्या है कार्यक्रम

‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह