वाराणसी

क्या राजा भैया से काम आयेगी बीजेपी की नजदीकियां, पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

आसान नहीं होता है यहां पर चुनाव जीतना, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 9:08 PM IST
CM Yogi and Raja Bhaiya
CM Yogi and Raja Bhaiya

वाराणसी. बीजेपी ने राजा भैया के गढ़ प्रतापगढ़ के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी सूची में नगर पालिक परिषद के प्रत्याशियों का नाम है। राजा भैया के गढ़ प्रतापगढ़ में किसी भी दल का चुनाव जीतना आसान नहीं है। हाल में ही बीजेपी व राजा भैया के बीच नजदीकी होने की खबर आयी थी अब देखना है कि बीजेपी को कितनी सीट पर जीत मिलती है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बीजेपी को लग सकता झटका


बीजेपी ने नगर पालिका परिषद की सूची में भी जाति समीकरण का ध्यान रखा है। पार्टी ने सूची जारी करने में लम्बा समय लिया है, लेकिन पार्टी का दावा है कि जीतने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया गया है।
प्रतापगढ़ के बेल्हा नगर पालिका परिषद की सूची
सहोदरपुर पूर्वी- अनुसचित जाति- अभय कुमार हरिजन
भौरोपुर- अन्य पिछड़ा वर्ग- इमरान
सिविल लाइन- अनारक्षि- अरविन्द कुमार मिश्र
पठखौली- अनुसूचित जाति महिला- सरोजा सरोज
पल्टर बाजार- महिला- श्रीमती मनोरमा सिंह
पडाव- अनराक्षित- सिद्धार्थ सिंह
दहिलामऊ उत्तरी- अन्य पिछड़ा वर्ग- श्रीनाथ यादव
तहसील वार्ड- अनारक्षित- सुशील कुमार श्रीवास्तव
चिलबिला पश्चिमी- अन्य पिछड़ा वर्ग- प्रदीप कुमार जायसवाल
बलीपुर- अनारक्षित- उदय शंकर मिश्र
धर्मशाला- अनारक्षित- आशीष जायसवाल
अजीतनगर- अनारक्षित- अनिल कुमार सिंह
मीरा भवन- महिला- श्रीमती शीला सिंह
अचलपुर- अनारक्षित- कृष्ण कुमार रावत
सहोदरपुर पश्चिमी- अनारक्षित- धर्मशील शुक्ल
चिलबिला पूर्वी- महिला- श्रीमती गीता टाउ
मकन्द्रूगंज- अनारक्षित- श्रानेश मिश्र
दहिलामऊ दक्षिणी- महिला- श्रीमती माधुरी सिंह
टक्करगंज- अनारक्षित- श्रीमती छाया श्रीवास्तव
विवेक नगर- श्रीमती सुनीता पांडेय
अस्पताल वार्ड- पिछड़ा वर्ग- तहसीन रजा
सदर बाजार- महिला- श्रीमती कुमकुम केशरवानी
घोसियाना- पिछड़ा वर्ग महिला- किसी प्रत्याशी का नाम नहीं है।
बेगम वार्ड- पिछड़ा वर्ग महिला- श्रीमती विजय लक्ष्मी
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गढ़ में बीजेपी ने आखिरकार जारी कर दी प्रत्याशियों की सूची

दो मुस्लिम प्रत्याशियों को भी मिला टिकट
बीजेपी ने प्रतापगढ़ में दो मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। आमतौर पर बीजेपी ऐसा नहीं करती है। बीजेपी जानती हैं कि राजा भैया के गढ़ में चुनाव जीतने के लिए भगवा पार्टी की सारी ताकत लगानी होगी। खास बात है कि राजा भैया की सपा से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन मुलायम सिंह यादव की सपा में उतनी नहीं चलती है इसलिए राजा भैया भी सपा से बहुत नजदीकी नहीं दिखाते हैं। कुछ माह पूर्व में जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ व राजा भैया में भेंट हुई थी उससे कई कयास लगाये जा रहे थे।
यह भी पढ़े:-पीएम के संसदीय क्षेत्र में नगर निगम चुनाव से पहले भगवा सेना की बड़ी हार, सपा ने जीता चुनाव

तो फिर बीजेपी नहीं देगी सहयोगी दलों को सीट
प्रतापगढ़ में अपना दल की भी अच्छी पकड़ है, लेकिन बीजेपी ने जिन पांच जिलों की सूची जारी की है उसमे से सहयोगी दलों के लिए सीट नहीं छोड़ी गयी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बीजेपी अपने सहयोगी दल सुभासपा व अपना दल को सीट नहीं देने वाली है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं अखिलेश यादव को देना होगा बड़ा इम्तिहान

Published on: