
वाराणसी. बीजेपी ने काफी माथापच्ची के बाद पांच जिलों के नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी सूची में अमेठी, कौशांबी, सोनभद्र, गाजीपुर व प्रतापगढ के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। इस सूची में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गढ़ कौशांबी के प्रत्याशी भी शामिल है। पार्टी ने जातीय समीकरण का ध्यान रख कर ही टिकट दिया है, जिससे सपा, बसपा व कांग्रेस को परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बीजेपी को लग सकता झटका
कौशांबी के नगर पालिका परिषद की १० सीटों के प्रत्याशियों का नाम जारी किया है।
सरैया डीह- अनुसूचित जाति- अनवारेलाल
नईम मिया का पुरवा पूर्वी भाग-अनुसूचित महिला- श्रीमती गड्डी देवी पत्नी त्रिभुवन लाल
गांधी नगर- अनुसूचित महिला- संगीता देवी पत्नी किशुनलाल
अम्बेडकर नगर- अनुसूचित जाति- दिनेश गौतम
नईम मिया का पुरवा पश्चिमी भाग- अनारक्षित- अमरनाथ
आजाद नगर- अनारक्षित सीट पर प्रत्याशी का नाम नहीं जारी किया।
हजरतगंज- पिछड़ा वर्ग महिला- अजय कुशवाहा
अशोक नगर- अनारक्षित- शारदा प्रसाद केशरवानी
कृष्ण नगर- महिला- पप्पी केशरवानी
अजमतगंज- पिछड़ा वर्ग- सुरेश कुशवाहा
यह भी पढ़े:-Sarnath में विश्व का पहला ऐसा मंदिर जहां पर मिला भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष के दर्शन का मौका
बीजेपी की इस सूची में नहीं है मुस्लिम प्रत्याशियों के नाम
बीजेपी की इस सूची में मुस्लिम प्रत्याशियों के नाम नहीं है। बीजेपी की इस सूची से प्रतीत होता है कि यूपी विधानसभा चुनाव २०१७ की तरह इस बार भी भगवा पार्टी मुस्लिम उम्मीदवारों को प्रत्याशी नहीं बनायेगी। बीजेपी की सूची जारी होने से साफ हो गया है कि अब जल्द ही सारी प्रत्याशियों के नाम का खुलासा हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-यूपी विधानसभा की तरह नगर निगम में बीजेपी खेलेगी दांव, नहीं मिलेगा टिकट
बीजेपी को ग्रामीण क्षेत्र से मिला है समर्थन
आमतौर पर बीजेपी को शहर की पार्टी माना जाता है, लेकिन संसदीय चुनाव २०१४ व उसके बाद हुए चुनाव में बीजेपी को ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिला है। बीजेपी के लिए उज्जवला योजना बहुत ही फायदेमंद साबित हुई है। इसके चलते ही बीजेपी की यूपी में सरकार बनी है। संसदीय चुनाव २०१९ के पहले नगर निगम व नगर पालिका परिषद के चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना है कि चुनाव परिणाम में बीजेपी कहा पर टिकती है।
यह भी पढ़े:-तो फिर बीजेपी दे सकती है सहयोगी दलों को झटका, बिगड़ेगा समीकरण