वाराणसी

राजा भैया की कुंडा से बीजेपी ने शशिप्रभा पाण्डेय को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी, क्या जीत पायेंगी चुनाव

दो सीट पर पार्टी को नहीं मिले प्रत्याशी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 1:14 PM IST
 Raja Bhaiya
Raja Bhaiya

वाराणसी. बीजेपी ने नगर पालिक परिषद के बाद नगर पंचायत पद पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने बाहुबली राजा भैया के गढ़ कुंडा से श्रीमती शशिप्रभा पांडेय को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया है, जबकि प्रतापगढ़ जिले की दो सीट पर बीजेपी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है, जिससे अटकल लग रहा है कि यह सीट सहयोगी अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल सोनेलाल के खाते में जा सकता है या फिर बीजेपी इन सीटों पर बाद में प्रत्याशी घोषित करेगी।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के गढ़ में बीजेपी की सूची ने मचाया धमाल, क्या बदल पायेगा चुनावी समीकरण



संसदीय चुनाव २०१४ में बीजेपी को प्रतापगढ में जीत मिली थी। यूपी संसदीय चुनाव में भी बीजेपी ने प्रतापगढ़ में अन्य जिलों की तरह प्रदर्शन नहीं किया था। बीजेपी अब नगर पालिक व नगर पंचायत के चुनाव पर दांव लगा रही है। बीजेपी ने पहले नगर पालिक परिषद के सदस्यों के सदस्यों की सूची जारी की थी अब नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम जारी किया गया है। इसके बाद बीजेपी नगर निगम के साथ मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। बनारस की बात की जाये तो यहां पर सात नवम्बर तक ही नामांकन होना है, ऐसे में शनिवार तक बीजेपी की सूची आ जाने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-पीएम के संसदीय क्षेत्र में नगर निगम चुनाव से पहले भगवा सेना की बड़ी हार, सपा ने जीता चुनाव

बीजेपी ने जारी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची
पट्टीसे खेदनलाल जायसवाल
कुंडा से श्रीमती शशिप्रभा पांडेय
मनिकपुर से अशोक कुमार जायसवाल
लालगंज से श्रीमती तारा देवी
रानीगंज से श्रीमती मीरा गुप्ता
अन्तु ने निर्णय नहीं
प्रतापगढ़ सिटी से निर्णय नहीं
कटरा मेदनीगंज से श्रीमती जानकी देवी
यह भी पढ़े:-क्या राजा भैया से काम आयेगी बीजेपी की नजदीकियां, पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

राजा भैया के सहयोग बिना नहीं जीता जा सकता है चुनाव
कुंडा के नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बिना राजा भैया के सहयोग के नहीं जीता जा सकता है। वर्तमान में राजा भैया के खास गुलशन यादव के पास नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी है। गुलशन यादव इस समय जेल में है। कुंडा में अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अधिक सक्रियता तक नहीं दिखा पाते हैं, ऐसे में बीजेपी ने कुंडा में महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है अब देखना है कि चुनाव परिणाम क्या आता है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बीजेपी को लग सकता झटका

Published on: