
वाराणसी. सोशल मीडिया पर नेताओं की मारपीट करते, नियम तोड़ते हुए फोटो हमेशा वायरल होती रहती है लेकिन कभी-कभी ऐसी फोटो भी वायरल हो जाती है जिसकी सभी तारीफ करने लगते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बीजेपी विधायक की एक फोटो की जमकर चर्चा हो रही है। इस फोटो में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सड़क पर घायल पड़ी एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए गोद में लेकर दौड़ रहे हैं। विधायक ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों से कहा कि इलाज में हर संभव मदद करुंगा।
यह भी पढ़े:-चुनाव लडऩे से पहले ही अमित शाह ने मानी यूपी की इन छह सीटों पर हार!
कैंट से बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव नेवादा के केदार नगर कॉलोनी में विधायक निधि से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने जा रहे थे। विधायक अभी वहां पर पहुुंचे ही थी कि देखा कि सामने सड़क पर गिरी एक वृद्धा दर्द से कराह रही है। महिला के पास ही एक बाइक सावर भी गिरा हुआ है। स्थानीय लोग दोनों घायलों को देख रहे थे लेकिन उनकी मदद नहीं कर रहे थे। विधायक को लोगों ने बताया कि सड़क पार करते समय बाइक से वृद्धा की टक्कर हो गयी है। इसके बाद विधायक ने तुरंत ही बुजुर्ग महिला को गोद में उठाया और अपनी कार की तरफ दौड़ गये। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कार में सबसे पहले बुजुर्ग महिला को बैठाया उसके बाद घायल दूसरे व्यक्ति को भी अपने वाहन में बैठाया। इसके बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दोनों घायल को अपनी कार से बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। विधायक ने चिकित्सकों से दोनों घायल का तुरंत ही इलाज कराने को कहा। साथ ही इलाज में अपनी तरफ से हर संभव मदद की बात भी कही। इसके बाद घायल युवक के वाहन पेपर से उसका पता खोज कर परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दी गयी। समय से अस्पताल पहुंचाने का फायदा हुआ कि दोनों ही घायल की स्थिति में तेजी से सुधार होने लगा है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह के जाते ही खाने पर टूट पड़ी बीजेपी की सोशल आर्मी, करा दी फजीहत
लोगों ने फोटो खीच कर सोशल मीडिया पर वायरल की
विधायक सौरभ श्रीवास्तव जब बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर दौड़ रहे थे तो स्थानीय लोगों ने मोबाइल से फोटो खीच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विधायक की नेक काम करते हुए फोटो तेजी से वायरल हो गयी। लोगों ने कहा कि ऐसा भी नेता करे तो जनता को विश्वास उन पर कायम हो जायेगा। बताते चले कि कैंट विधानसभा से सौरभ श्रीवास्तव पहली बार विधायक बने हैं इससे पहले इस सीट पर उनके माता व पिता का कब्जा रहता था।
यह भी पढ़े:-पांच कारण जिसके चलते बीजेपी को चुनाव में मिलती है बढ़त