वाराणसी

बीजेपी ने उत्साह या डर के चलते बदली अपनी सबसे बड़ी रणनीति

संसदीय चुनाव 2019 के चलते आरंभ किया है अभियान, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2018, 8:28 PM IST
BJP
BJP

वाराणसी. बीजेपी ने संसदीय चुनाव 2019 के चलते अपना बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से इस अभियान का श्रीगणेश खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान से शुरू इस अभियान में उम्मीद से आधी भी भीड़ जमा नहीं हो पायी थी, जिसके बाद से अभियान में बदलाव कर दिया गया है। बीजेपी ने कम भीड़ होने के डर से या फिर उत्साह क ेचलते यह बदलाव किया है इस पर लोगों ने चुप्पी साध ली है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी व अमित शाह के युवा उद्घोष कार्यक्रम को बड़ा झटका, खाली रह गयी हजारों कुर्सी



बीजेपी ने 17 से 35 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोडऩे के लिए युवा उद्घोष अभियान शुरू किया है। बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि अभियान के तहत कार्यक्रम में १७ हजार युवाओं की भीड़ जमा होगी। कार्यक्रम के दिन बीजेपी के दावे की हवा निकल गयी। बीजेपी की उम्मीद से आधी संख्या में भी भीड़ जमा नहीं हो पायी। इसके चलते हजारों कुर्सी खाली रह गयी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खाली कुर्सी हटानी शुरू की तो मीडिया की नजर इस पर पड़ गयी। इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार से जाने वाले लोगों से अनुरोध करके रोका गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाषण दे रहे थे इस दौरान भी लोग वहां से जाने लगे थे। फिलहाल बीजेपी ने कार्यक्रम को सफल बताया है और अब अपनी रणनीति बदल ली है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह व सीएम योगी ने किया काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन, मिशन 2019 के लिए मांगा आशीर्वाद

जानिए बीजेपी ने अपनी रणनीति पर क्या बदलाव किया
बीजेपी ने पहले प्रत्येक बूथ पर 10-10 युवाओं को जोडऩे की बात कही थी अब यह संख्या बढ़ा कर 20 कर दी गयी है। बीजेपी को लग रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जायेगा तो वोट बैंक मजबूत होगा। फिलहाल संसदीय चुनाव 2019 में सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाला बनारस जिला बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है यहां के पांच विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर पार्टी नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है अब देखना है कि बीजेपी की बदली हुई रण्नीति कितनी सफल होती है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने दिया कांग्रेस को झटका,योजना हुई फेल

Published on: