वाराणसी

प्रदेश अध्यक्ष बनते ही स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे जीतेंगे यूपी चुनाव 2022

काशी विश्वनाथ, भगवान बुद्ध व कबीर नगरी में मिला यह दायित्व, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नये अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
2 min read
Jul 16, 2019
BJP State President swatantra dev Singh
BJP State President swatantra dev Singh

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आये परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। सारनाथ स्थित होटल सुरभि में बीजेपी के कार्यकर्ता प्रशिक्षक कार्यक्रम में भाग लेने आये नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद कर उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि काशी विश्वनाथ, भगवान बुद्ध व कबीर की नगरी में इतना बड़ा दायित्व मिला है जिसका ठीक ढंग से निर्वहन करने का प्रयास करुंगा।
यह भी पढ़े:-UPPSC एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन से होगी पूछताछ

बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। यूपी चुनाव 2022में प्रियंका गांधी से मिलने वाली चुनौती के प्रश्र पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिस पार्टी के पास तपस्वी कार्यकर्ता होते हैं, जो ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा करते है उस पार्टी को भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के तपस्वी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही यह जिम्मेदारी मुझे मिली है। मैं पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व के निर्वहन का प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को न्याय दिलाना और सभी सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। सभी घरों में पीने का पानी हो। आयुष्मान योजना का लाभ मिले। शौचालय उपलब्ध हो। गरीब का कल्याणकारी योजना का लाभ मिले। इस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। बताते चले कि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह ही बनारस आये थे और सबसे पहले काशी विश्वनाथ व संकट मोचन मंदिर में जाकर दर्शन किया था उसके बाद दोपहर में उन्हें बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़े:-गौशालाओं में गायों की मौत की कैबिनेट मंत्री ने बतायी यह वजह

Published on:
16 Jul 2019 05:32 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज