8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौशालाओं में गायों की मौत की कैबिनेट मंत्री ने बतायी यह वजह

कहा सीएम योगी आदित्याथ सरकार में पहली बार कांवरियों पर की गयी पुष्प वर्षा, बीजेपी कार्यकर्ता देश व जनता के लिए होते हैं समर्पित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Jul 2019, 12:58 PM IST

Cabinet Minister Swatantra Dev Singh

Cabinet Minister Swatantra Dev Singh

वाराणसी. यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के दिन काशी विश्वनाथ मंदिर व संकट मोचन मंदिर में जाकर मत्था टेका। बीजेपी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मीडिया से बात की। गौशालाओं में गायों की मौत के प्रश्र पर कहा कि हो सकता है कोई गौ माता बीमार हो। इसके बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़े:-UPPSC एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन से होगी पूछताछ

सावन के प्रश्र पर कहा कि यूपी में जब से सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है तभी से कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। पहली बार कांवरियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। कांवरियों के रास्ते में पडऩे वाले मांस व मंदिरा की दुकानों को बंद करा दिया गया है। कांवरियों को रास्ते में ही मेडिकल व अन्य सुविधा दी जा रही है। बनारस में बीजेपी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रश्र पर कहा कि उसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बनारस आया हूं। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के लिए समय-समय पर कार्यक्रम चलाती रहती है, जिससे कार्यकर्ता देश, जनता व पार्टी के प्रति समर्पित रहे। बीजेपी ऐसी पार्टी है जो देश व जनता के विकास के लिए काम करती है
यह भी पढ़े:-चन्द्रग्रहण का असर, गंगा आरती का बदला समय

गौशालाओं में गायों की मौत पर विरोधी दलों ने बीजेपी पर बोला है हमला
यूपी में जब से सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है तभी से गौ वंश बड़ा मुद्दा बन चुका है। यूपी सरकार ने गौ वंश के लिए गौशाला खोली है लेकिन वहां की खराब व्यवस्था के चलते कई गौ वंश की मौत हो चुकी है जिसको लेकर अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला था उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने सख्ती दिखाते हुए गायों की मौत पर कई अधिकारियों को सस्पेंड किया था।
यह भी पढ़े:-Guru Purnima 2019-तंत्र साधना का है बड़ा केन्द्र, इस बीमारी का इलाज कर बनाया है विश्व रिकॉर्ड