8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चन्द्रग्रहण का असर, गंगा आरती का बदला समय

16 जुलाई को काशी के प्रमुख मंदिरों के कपाट भी जल्दी हो जायेंगे बंद, गंगा घाट पर स्नान करने वालों की उमड़ेगी भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Jul 2019, 12:14 PM IST

lunar eclipse 2019

lunar eclipse 2019

वाराणसी. चन्द्रग्रहण के चलते विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। दशाश्वमेध घाट पर शाम को होने वाली गंगा आरती अब 16 जुलाई को दोपहर तीन बजे आरंभ होगी। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत सिंह ने बताया कि गंगा आरती तीन बजे आरंभ होकर चार बजे तक चलेगी। चन्द्रग्रहण के चलते ही गंगा आरती के समय में परिवर्तन किया गया है।
यह भी पढ़े:-Guru Purnima 2019-तंत्र साधना का है बड़ा केन्द्र, इस बीमारी का इलाज कर बनाया है विश्व रिकॉर्ड

चन्द्रग्रहण का असर काशी के प्रमुख मंदिरों पर भी पड़ेगा। 16 जुलाई को मंगलवार पड़ रहा है और इस दिन चन्द्रग्रहण के चलते संकट मोचन मंदिर का कपाट शाम 4.30 बजे की आरती के बाद बंद कर दिया जायेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चन्द्रग्रहण से पहले आरती कर मंदिर का कपाट बंद करने की परम्परा है जिसके कारण ही समय के कपाट बंद हो जायेंगे। बताते चले कि चन्द्रग्रहण का स्पर्श रात्रि 1.31 बजे होगा। मध्य तीन बजे एंव मोक्ष रात्रि में 4.30 बजे होगा। चन्द्रग्रहण लगने से 9घंटा पहले सूतक काल माना जाता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के इस कद्दावर नेता के दामाद पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल

चन्द्रग्रहण के बाद गंगा स्नान करने वालों की होती है भीड़, इस बार कांवरिये भी रहेंगे घाट पर
17 जुलाई से सावन आरंभ होने वाला है। बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी काशी में अभी से कांवरियों का आना शुरू हो गया है। चन्द्रग्रहण की रात पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है और चन्द्रग्रहण के बाद सभी लोग गंगा स्नान करते हैं। इस बार सावन के चलते कांवरियों की अच्छी संख्या भी घाट पर मौजूद रहेगी। ऐसे में इस बार चन्द्रग्रहण के बाद गंगा स्नान करने वालों की संख्या में भारी इजाफा होना तय है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद रवि किशन से मांगा विधवा आवास तो पकड़ाया 500 का नोट, महिला ने कहा भीख नहीं मांग रही साहब