वायरल वीडियो में बीजेपी के कद्दावर नेता कलराज मिश्रा के दामाद व निजी अस्पताल के निदेशक डा.रत्नेश द्विवेदी हंगामा करते हुए दिख रहे हैं। आरोप है कि अपने साथियों के साथ डा.रत्नेश द्विवेदी एयरटेल ऑफिस में गये थे, जहां पर बिना आधार कार्ड के सिम कार्ड देने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर डा.द्विवेदी व कर्मचारियों में बहस हो गयी। आरोप है कि डा.द्विवेदी ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और मोबाइल भी पटक दिया। आरोप है कि इस मामले में जब पुलिस ने डा.द्विवेदी को फोन किया तो उल्टे पुलिस को ही धमकाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस जानती है कि मामला बीजेपी के कद्दावर नेता से जुड़ा है इसलिए सावधानी से कदम उठा रही है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद रवि किशन से मांगा विधवा आवास तो पकड़ाया 500 का नोट, महिला ने कहा भीख नहीं मांग रही साहब