8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानून मंत्री ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, जानकारी होने पर दिया यह बयान

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार बना रही मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून, बरेली विधायक पप्पू भरतौल के प्रकरण पर कहा कि मिल चुका है स्पष्टीकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Jul 2019, 2:11 PM IST

law minister brijesh pathak

law minister brijesh pathak

वाराणसी. यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक के वाहन पर उल्टा तिरंगा झंडा लगा हुआ था। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद जब मीडिया ने कानून मंत्री से पूछा कि आपके वाहन में उल्टा तिरंगा क्यों लगा है तो मंत्री ने कहा कि यह टैक्सी का वाहन है, जैसे ही मुझे इसकी जानकारी हुई मैने उसे ठीक करा दिया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया बड़ा खुलासा, कहा सदन में दिखायी जायेगी बाटला हाउस फिल्म

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस आने के प्रश्र पर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि गाजीपुर में जिला विकास की बैठक है बजट भी पास होना है इसलिए पहले काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन किया हूं। इसके बाद गाजीपुर रवाना होना है। प्रदेश में बढ़ते अपराध व मॉब लिंचिंग के प्रश्र पर कहा कि यूपी सरकार लगातार कानून व्यवस्था को ठीक करने में जुटी हुई है। संगठित अपराध खत्म कर दिया गया है। कुछ अपराधी जेल के अंदर है, और कुछ यूपी छोड़ कर भाग गये हैं। भीड़ या आपसी दुश्मनी के कारण जो घटना हो रही है, उस पर भी हम लगातार काम कर रहे हैं। मॉब लिंचिंग पर यूपी में जल्द ही कानून बनने जा रहा है। विधि आयोग ने सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमे मॉब लिचिंग में सख्त सजा के प्रावधान की संस्तुति की है। भीड़ किसी पर हमला करती है तो उसके लिए भी कानून बनाया जा रहा है। हल्की चोट पर सात साल, गंभीर चोट पर 10 साल सश्रम कारावास व मौत हो जाने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। पीडि़त व्यक्ति को तत्काल पांच लाख का मुआवजा देने का निर्णय हुआ है। बरेली बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी के प्रकरण पर कहा कि विधायक जी का स्पष्टीकरण आ चुका है। मदरसे में अवैध असलहा मिलने के प्रकरण पर कहा कि किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जायेगा। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज में गाय की मौत पर कहा कि इस तरह की घटना की सीएम योगी जांच कराते हैं, जो भी जिम्मेदार मिलता है उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। बनारस के सेंटर में भी गाय की मौत पर कहा कि वहां की भी व्यवस्था में सुधार हो रहा है।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिस व पीएससी की जगह तैनात होंगे पूर्व सैनिक