8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया बड़ा खुलासा, कहा सदन में दिखायी जायेगी बाटला हाउस फिल्म

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर कसा तंज, कहा राजनीति बहुत सीरियस चीज होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Jul 2019, 1:04 PM IST

Actor and MP Ravi Kishan

Actor and MP Ravi Kishan

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया है। मीडिया से बात करते हुए गोरखपुर सांसद ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है। बीजेपी अब 40 से 50 साल तक राज करेगी और देश को चीन व जापान से आगे लेकर जायेगी।
यह भी पढ़े:-कांवर यात्रा की चॉपर से एटीएस रखेगी नजर, स्नाइपर भी होंगे तैनात, कुंभ की तरह मिलेगी सुरक्षा व्यवस्था

बिजनौर के मदरसे में असलहा फैक्ट्री पकड़े जाने के प्रश्र पर सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन ने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं है इसलिए कुछ नहीं बोलेंगे। यदि ऐसा है तो पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार सक्षम है, वह ऐसी किसी चीज को पनपने नहीं देंगे। जिससे देश को खतरा होगा। इसी पर आधारित जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस आ रही है इस फिल्म में मेरा किरदार मोहन चन्द्र शर्मा का है जो काउंटर में शहीद हो जाते हैं इस फिल्म में कुछ आतंकवादी, जो छात्र बन कर एक जगह पर जाते हैं इस फिल्म को सदन में दिखाने की तैयारी है।
यह भी पढ़े:-काशी में आयेंगे तीन करोड़ कांवरिये, भव्य होगी कांवर यात्रा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने बदली राजनीति की दिशा
राहुल गांधी की राजनीति खत्म हो गयी के प्रश्र पर कहा कि देखिये राजनीति बहुत सीरियस चीज है। हम रोज शूटिंग छोड़ कर रोज सदन में जाते हैं। राजनीति में आने के बाद आपको अवकाश पर नहीं जाना है। राहुल गांधी का बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि आपको यूरोप में नहीं जाना है। राजनीति का मतलब त्याग व सेवा होता है। राजनीति में कथनी व करनी में अंतर नहीं हो सकता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है। चीन के अतिक्रमण पर कहा कि देश में पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार है, जो चीन का जवाब देने में सक्षम है।
यह भी पढ़े:-गजब इस जिले में नहीं मिले दागी पुलिसकर्मी, एक भी नहीं किये गये रिटायर