डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि 17 जुलाई से सावन को देखते हुए तीन मंडल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी है। कांवर यात्रा में पुलिस के साथ अन्य विभागों के लिए एक इंटीग्रेटेड कांट्रोल रूम बनाया जायेगा। यहां पर स्वास्थ्य, सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की एक साथ नजर रखी जायेगी। डीजीपी ने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक खास टीम बनायी गयी है। डॉयल 100 को भी कांवर यात्रा को लेकर विशेष निर्देश दिये गये हैं। एंटी टेररिज्म टीम को भी कांवर यात्रा के दौरान तैनाती होगी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ में हम लोगों ने खास सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी थी, जिसकी सभी जगहों पर तारीफ हो रही है इसी तर्ज पर कांवर यात्रा की भी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। डीजीपी ने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर पैरा मिलेक्ट्री की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। शासन की मंशा के अनुसार एक माह के सावन के दौरान कांवर यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बैइक के बाद मुख्य सचिव व डीजीपी ने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया है। साथ ही हेल्प डेस्क की भी स्थिति जानी।
यह भी पढ़े:-NGT की सख्ती बेअसर, सीवर व बाढ़ के पानी में डूबा वरूणा कॉरीडोर