
हिरासत में विधायक पल्लवी पटेल, Pc-Patrika
NEET Paper Leak Protest in Varanasi: नीट पेपर लीक मामले को लेकर वाराणसी में अपना दल (कमेरावादी) ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भी पहुंची। वहीं, पल्लवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने वाली थीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
दरअसल, अपना दल (कमेरावादी) के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके कारण प्रदर्शन करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, रविवार की देर रात पलवीपल्लवी पटेल लखनऊ से जौनपुर के रास्ते वाराणसी आ रही थी, जिसके बाद उन्हें जौनपुर में रोका गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर वाराणसी पहुंचने में कामयाब रहीं।
इस दौरान पल्लवी पटेल ने कहा कि देश में किसी भी पार्टी की सरकार हो, लेकिन देश चुनावी जुमले से विश्व गुरु नहीं बनता, चुनावी जुमले से सिर्फ सरकारें बनती हैं। देश और देश का भविष्य लोक कल्याणकारी नीतियों से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस देश का भविष्य, यहां का नौजवान और यहां का छात्र है, उस छात्र की परीक्षाएं और उनके परिणाम और परिणाम के बाद रोजगार के अवसर को लूट लिया जाए तो विश्व गुरु बनने का सपना टूट जाएगा।
पल्लवी पटेल ने मांग की है कि किसी भी प्रकार की परीक्षा, जिसमें प्रदर्शित नहीं है और जिस तरह से पेपर लीक हो रहा है, ऐसे तमाम लोगों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पल्लवी पटेल ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के ऊपर भी न्यायिक पदाधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि किसी भी प्रकार से मामले में असंवेदनशीलता ना बरती जाए। पल्लवी ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है, ऐसे लोगों का नाम देश की जनता के सामने उजागर किए जाएं।
पल्लवी ने मांग की है कि इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों के ऊपर देशद्रोह और रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह व्यक्ति किसी पार्टी विशेष का ही क्यों ना हो। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों को सरकार जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजें। पल्लवी ने कहा है कि मुझे किसी भी प्रकार से किसी के इस्तीफा की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ उन लोगों का नाम जानना है जो देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले पल्लवी पटेल के पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजर बंद कर लिया था। पुलिस की दलील है कि पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, सोमवार की सुबह से ही पुलिस अलर्ट मोड में रही और प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय से लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गेट तक पुलिस की तैनाती की गई थी। गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी में भी प्रदर्शन किया जाना था।
Updated on:
15 Jun 2026 03:03 pm
Published on:
15 Jun 2026 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
