15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी से गाजीपुर जाने वाली बसों का बदलेगा स्थान, बंद हुआ लहरतारा स्टैंड का गेट

Varanasi news। Varanasi-Ghazipur Bus Stand : वाराणसी के लहरतारा स्थित बसों के स्टैंड को बंद कर दिया गया है और प्रॉपर्टी के मालिक ने वहां वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद वाहन स्वामी नए स्टैंड की तलाश में जुट गए हैं..

2 min read
Google source verification
Varanasi bus stand

फाइल फोटो, Pc-Patrika

Varanasi news:वाराणसी से गाजीपुर का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब मुसीबत थोड़ी बढ़ाने वाली है। वाराणसी के लहरतारा स्थित बसों के स्टैंड को बंद कर दिया गया है और प्रॉपर्टी के मालिक ने वहां वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद वाहन स्वामी नए स्टैंड की तलाश में जुट गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बौलिया से लहरतारा मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है। दरअसल, बसों के संचालन से इस मार्ग पर घंटों जाम लगा रहता था।

प्रॉपर्टी मालिक ने लगाया बोर्ड

वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अब बस स्टैंड का पता बदलने वाला है। लहरतारा स्थित निजी प्रॉपर्टी पर संचालित हो रहे बस स्टैंड को बंद कर दिया गया है। यहां प्रॉपर्टी के मालिक ने गेट पर 'यहां वहां खड़ा करना प्रतिबंधित है' का बोर्ड लगा दिया है। इस बोर्ड के लगने के बाद बस संचालक नई जगह तलाशने में जुटे हुए हैं। इससे पहले यातायात पुलिस ने भी सड़क के किनारे खड़ी होने वाली बसों के खिलाफ जल्दी अभियान चलाने की घोषणा की थी।

दरअसल, ट्रैफिक पुलिस को पिछले कई महीनों से लहतारा पर लगातार जाम लगने की समस्या की शिकायतें मिल रही थी। जाम लगने के कारण फुलवरिया के संपर्क मार्ग भी प्रभावित हो रहे थे। वहीं, सड़क पर निर्माण कार्य भी चल रहा है, इसके कारण भी अत्यधिक जाम लग रहा था और सड़क केवल 10 फीट ही रह गई थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने या फैसला लिया कि बस स्टैंड को वहां से हटाया जाए।

अतिक्रमण से सिमट गई थी सड़क

बौलिया से लहरतारा मार्ग पर निजी प्रॉपर्टी पर बस स्टैंड का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। यह जाम का एक प्रमुख कारण था। वहीं, सड़क के निर्माण के बाद मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया था। इससे समस्या और बढ़ गई। आलम यह है कि अतिक्रमण के कारण 26 फीट की सड़क केवल 10 फीट तक सिमट कर रह गई थी, जिसके कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी और लोगों को 10 मिनट का सफर करने में आधे घंटे का समय लग जा रहा था।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पूरे शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। ऐसे में लहरतारा में सड़क के किनारे खड़ी बसों की जानकारी उन्हें मिली। उन्होंने बताया कि इस समस्या को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक विभाग जल्द ही अभियान चलाकर लोगों को निजात दिलाने में जुटा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बस स्टैंड बंद होने से और पुलिस द्वारा लगातार पहल किए जाने से शहर को जाम से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।