14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईकोर्ट से स्टे के बीच वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, 13 नए भवन ध्वस्त, 300 पुलिसकर्मी तैनात

Varanasi Dalmandi News: पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी दालमंडी में रविवार को एक बार फिर से बुलडोजर द्वारा ध्वस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान 13 मकानों पर विकास का बुलडोजर चला...

2 min read
Google source verification
Dalmandi Buldozar Action

Pc-Patrika

Dalmandi Demolition: पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी दालमंडी में रविवार को एक बार फिर से बुलडोजर द्वारा ध्वस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान 13 मकानों पर विकास का बुलडोजर चला और इस कार्रवाई में करीब 300 पुलिस कर्मियों की तनाती रही। बता दें कि वाराणसी स्थित दालमंडी में ध्वस्तिकरण की कार्रवाई के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13 मकानों पर स्टे लगा दिया है। इन मकान की सुनवाई पूरी होने तक इन्हें तोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, बाकी के बचे मकानों पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की जा रही है।

वाराणसी की दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण को लेकर रविवार को एक बार फिर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई। यहां नगर निगम द्वारा जर्जर घोषित किए गए 13 भावनों पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। बता दें कि दालमंडी में अब तक 187 भवनों में से 132 भवन तोड़े जा चुके हैं। वहीं, आज 13 भवनों पर कार्रवाई के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 145 हो गया है।

मस्जिद कमेटी को मिलेगी क्षतिपूर्ति

दालमंडी की 650 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा किए जाने के दौरान 6 धार्मिक स्थल भी इसकी चौड़ीकरण की जद में आ गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के अभियंता केके सिंह ने बताया कि इन धार्मिक स्थलों को आंशिक रूप से तोड़ा जाएगा, जबकि मस्जिद कमेटी से वार्ता करके प्रभावित मस्जिदों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित करने के एवज में मस्जिद कमेटी को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को कुल 13 भवनों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को इन भवनों को तोड़े जाने को लेकर मुनादी भी कराई गई थी और पूर्व में इन भवनों पर नोटिस भी चश्पा किया गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे कार्रवाई पर ड्रोन द्वारा निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस, पैरामिलिट्री और पीएसी के 300 जवानों की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था केमद्देनजर की गई है।

क्या है परियोजना

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अपने 51वें दौरे पर इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। बताया जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है और राज्य सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट के लिए 216 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 187 भावनाओं को गिराया जाना है, जिनमें 6 धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। वहीं, मकान मालिकों को मुआवजा के रूप में 191 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जाएगी।

श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दालमंडी के रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। 630 मीटर लंबी इस गली को तोड़कर 60 फुट का किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क होगी, जबकि दोनों तरफ 15-15 फीट के पाथवे बनाए जाएंगे। यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुगम रास्ते को लेकर इस प्रोजेक्ट की नीव रखी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि जैसे-जैसे भवन स्वामी अपने मकान की रजिस्ट्री कर रहे हैं, वैसे ही उन भावनों को तोड़ा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग