8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सांसद रवि किशन से मांगा विधवा आवास तो पकड़ाया 500 का नोट, महिला ने कहा भीख नहीं मांग रही साहब

महिला ने निकाली जमकर भड़ास, कहा सभी नेता एक जैसे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Jul 2019, 2:54 PM IST

Meera Kapoor

Meera Kapoor

वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर एक महिला ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप था कि गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन से विधवा आवास देने की मांग की थी इस पर बीजेपी सांसद ने उन्हें 500 रुपये का नोट थमा दिया। महिला ने कहा कि मैं भीख नहीं मांग रही हूं। सभी नेता एक जैसे होते हैं।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिस व पीएससी की जगह तैनात होंगे पूर्व सैनिक

संसदीय चुनाव जीतने के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन पहली बार पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया था इसी समय बीजेपी सांसद से कानपुर से काशी आयी मीरा कपूर नाम की एक महिला मिली। महिला का आरोप है कि उन्हें बीजेपी सांसद से विधवा आवास में रहने की जगह दिलाने की मांग की थी इस पर बीजेपी सांसद ने उन्हें पांच सौ का नोट थमा दिया। इससे नाराज महिला ने वहां पर जमकर हंगामा किया। महिला ने कहा कि कानपूर में उसका आवास है जहां से बेटे व बहू ने मार कर भगा दिया। लोहारी टोला स्थित मायके में रह रही थी तो वहां का आवास भी काशी विश्वनाथ कॉरीडोर की भेंट चढ़ गया। इसके बाद पैसा लेकर उसके भाई चले गये। पिछले कुछ दिनों से वह दशाश्वमेध घाट पर रह रही है। पुलिस में भी शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिला ने कहा कि बीजेपी सांसद से बड़े विश्वास के साथ मिली थी। बीजेपी सांसद से सिर्फ विधवा आश्रम में रहने की जगह दिलाने की बात कही थी लेकिन उन्होंने 500 का नोट थमा दिया। मीरा कपूर ने कहा कि वह भीख नहीं मांग रही है अपना हक मांग रही हूं। इसके बाद भी 500 रुपये का नोट देकर मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचायी गयी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया बड़ा खुलासा, कहा सदन में दिखायी जायेगी बाटला हाउस फिल्म