वाराणसी

#PatrikaUPNews-पूर्व सांसद मनोज सिन्हा को मिल सकती है बीजेपी से यह खास सौगात

गाजीपुर संसदीय सीट पर मिली थी हार, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Aug 01, 2019
Manoj sinha
Manoj sinha

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के खास माने जाने वाले बीजेपी के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा को पार्टी से खास सौगात मिल सकती है। पूर्व रेल राज्यमंत्री रहते हुए मनोज सिन्हा ने पूर्वांचल के लिए बहुत काम किया था इसके बाद भी गाजीपुर संसदीय सीट से चुनाव नहीं जीत पाये थे। चर्चाओं की माने तो बीजेपी ने मनोज सिन्हा को राज्यसभा भेज सकती है। पार्टी ने इस बारे में अभी अधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़े:-#PatrikaUPNews-तो फिर बाहुबली क्षत्रिय नेता देगा मुख्तार अंसारी को चुनौती, बदलेगा जरायम दुनिया का समीकरण

गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा को पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह का खास माना जाता है। बीजेपी ने जब यूपी चुनाव में प्रचंड बहुमत पाया था तो उस समय मनोज सिन्हा के ही मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी थी बाद में आरएसएस के कहने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया। गाजीपुर का सांसद रहते हुए मनोज सिन्हा को रेल राज्यमंत्री व दूरसंचार जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिया गया था। गाजीपुर को नयी ट्रेन देने के साथ पूर्वांचल में स्टेशनों के विकास में मनोज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव व मायावती की पार्टी ने गठबंधन किया था उस समय गाजीपुर के जातीय समीकरण को देखते हुए बीजेपी चाहती थी कि मनोज सिन्हा को बलिया संसदीय सीट से चुनाव लड़ाया जाये। गाजीपुर के तत्कालीन सांसद मनोज सिन्हा इसके लिए तैार नहीं हुए थे और कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे तो गाजीपुर से ही। गाजीपुर सीट पर हुए चुनाव में बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को शिकस्त दी थी। उसके बाद मनोज सिन्हा को राज्यसभा के जरिए केन्द्रीय मंत्री बनाने की अटकले लग रही थी। बीजेपी सूत्रों की माने तो यूपी से ही मनोज सिन्हा को राज्यसभा भेजने की तैयारी की गयी है। अब देखना है कि बीजेपी अगला कदम क्या उठाती है।
यह भी पढ़े:-#PatrikaBreakingNews-ओम प्रकाश राजभर ने भंग की सभी कार्यकारिणी, किया चौकाने वाला खुलासा

Published on:
01 Aug 2019 07:23 pm
Also Read
View All
पिशाच मोचन कुंड में डूबकर युवक की मौत, वाराणसी के मंडलीय अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

अखिलेश यादव के पोस्टर से गरमाई यूपी की शियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, वाराणसी पुलिस कमिश्नर को दिया पत्रक

जिसने पत्नी को पढ़ाकर आबकारी में सिपाही बनाया, अब उसे ही दिखा रही नीचा, वाराणसी में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

बस से नहीं सीधे एयरोंब्रिज से फ्लाइट तक जाएंगे यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलेगी खास सुविधा, जानें कैसी होगी व्यवस्था

‘हम तो तैयार हैं, जेल भेजो ना’, अजय राय ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल