वाराणसी

दुर्गंध वाले बयान पर भाजपा का अनोखा प्रदर्शन, मानसिक चिकित्सालय के बाहर अखिलेश यादव के पुतले को लगाया इंजेक्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गौशाला में दुर्गंध वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव अपने ही बयान पर चारों ओर से घिर गए हैं। भाजपा इसे मुद्दा बनाकर प्रदर्शन कर रही है।
2 min read
Apr 01, 2025
akhilesh yadav news varanasi

वाराणसी में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानसिक चिकित्सालय के बाहर अखिलेश यादव के पुतले पर इंजेक्शन लगाकर विरोध दर्ज कराया।

अखिलेश यादव के पुतले को लगाया इंजेक्शन

भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने कहा कि गौमाता पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जो टिप्पणी की थी, उसे लेकर हम भाजपा कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से इनका मानसिक इलाज कराने के लिए भर्ती करने आए हैं। यहां इनका इलाज संभव नहीं है। इनको रांची रेफर करना पड़ेगा। आज हम लोगों ने इनको इंजेक्शन दिया है और बिजली के झटके दिए हैं। अब इनका पुतला भी दहन किया जाएगा।

प्रदर्शन में मौजूद विपुल ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की मानसिक स्थिति अस्थिर है। वह सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उनके खिलाफ यह प्रदर्शन है।

दुर्गंध वाले बयान के बाद छिड़ी बहस

आपको बता दें कि पिछले दिनों कन्नौज में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा वाले दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है या नहीं? यह तो सरकार ही जाने, लेकिन इसके लिए जो पैसा आ रहा है, वो भी ये खा जा रहे हैं।

हाल ही में बरेली में सीएम योगी ने भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा था, “भाजपा के लोगों की नफरत की दुर्गंध है। मैं कन्नौज के सुगंध वाले लोगों से अपील करता हूं कि वे भाजपा की इस दुर्गंध को हटाएं।” उन्होंने आगे कहा था कि भाजपा गौशालाएं बनाकर लोगों को गुमराह कर रही है।

Updated on:
01 Apr 2025 05:42 pm
Published on:
01 Apr 2025 05:42 pm
Also Read
View All
‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात

Sarnath UNESCO World Heritage: सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा, खत्म हुआ 28 साल का लंबा इंतजार