मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 133 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 933 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी ने निराश्रित गौवंश को सड़क पर छोड़ दिया। सपा प्रमुख कहते हैं कि उन्हें गोबर से दुर्गंध आती है। जो लोग गौकशी को बढ़ावा देते थे और कसाइयों के साथ जिनके गहरे संबंध थे, वे गौ माता की सेवा का महत्व नहीं समझ सकते। उन्हें तो गौ माता के गोबर में ही दुर्गंध नजर आएगी, लेकिन अपने कर्मों की दुर्गंध का अहसास नहीं होगा।"