Bride slapped groom as soon as she reached in laws home- यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। पहले तो किसी को कुछ समझ न आया। फिर इसे बेली प्रथा समझकर लोगों ने झाड़ फूंक करवाने के बारे में सोचा।
वाराणसी. Bride slapped groom as soon as she reached in laws home. यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। पहले तो किसी को कुछ समझ न आया। फिर इसे बेली प्रथा समझकर लोगों ने झाड़ फूंक करवाने के बारे में सोचा। झालफूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। लेकिन तभी दुल्हन पक्ष से कुछ ऐसी बात पता चली जिससे शादी की कैंसिल हो गई। दरअसल, खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में नई नवेली दुल्हन की गाड़ी जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही महिलाओं ने मंगलगान शुरु कर दिया। लेकिन अभी कुछ पल ही बीते थे कि वाहन से नीचे उतरते हुए दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया और दुल्हन का लिबास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गयी। थाने पर घंटो चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
प्रेम प्रसंग का है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। लवायन गांव निवासी एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को तय थी। बैंड बाजा बारात लेकर दूल्हा खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंचा। धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन सुबह दुल्हन बिदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। परिवार की महिलाएं परछन कर दुल्हन को घर में ले जाने की तैयारी कर ही रही थीं कि इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को कई थप्पड़ मार दिया। दुल्हन का यह रूप सभी को हैरान कर देने वाला था। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन का किसी और के प्रेम प्रसंग है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर बधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।