वाराणसी

विदेशी पर्यटकों को लुभाएगी बुद्ध सर्किट ट्रेन, धार्मिक पर्यटन की सैर कराएगी रामा सर्किट ट्रेन

Buddha circuit train and Rama circuit train for Passengers this Season- नवरात्रि (Navratri) और दिवाली (Diwali) को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी, अयोध्या समेत धार्मिक शहरों के लिए ट्रेन चलाने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी के सहयोग से रामा सर्किट ट्रेन चलाने जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2021, 1:40 PM IST
Buddha circuit train and Rama circuit train for Passengers this Season
Buddha circuit train and Rama circuit train for Passengers this Season

लखनऊ. Buddha circuit train and Rama circuit train for Passengers this Season. नवरात्रि (Navratri) और दिवाली (Diwali) को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी, अयोध्या समेत धार्मिक शहरों के लिए ट्रेन चलाने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी के सहयोग से रामा सर्किट ट्रेन चलाने जा रहा है। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक (टूरिज्म एंड मार्केटिंग) डॉ. अच्युत सिंह ने कहा कि बुद्ध सर्किट जहां विदेशी पर्यटकों को लुभाएगी, वहीं रामा सर्किट ट्रेन विदेशियों के साथ-साथ घरेलू पर्यटकों को भी लुभाएगी। यह ट्रेन कुल 16 दिनों का सफर करेगी। बुद्धा सर्किट ट्रेन में इसी साल जनवरी माह से बुकिंग शुरू की गई है। कोविड को देखते हुए इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है।

कितने दिनों का पैकेज

बुद्धा सर्किट में सात दिनों का टूर पैकेज है और सात डिब्बों की इस ट्रेन में प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच होंगे। इसमें होटल जैसा सुखद एहसास, भोजन के लिए डाइनिंग कक्ष और थकान आने पर पैरों के मसाज के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगी हैं। ट्रेन दिल्ली से चलकर अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी (सीता समाहित स्थल) की यात्रा कराते हुए श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम तक जाएगी।

द्वादश ज्योतिर्लिंग के लिए भी चल रही ट्रेनें

द्वादश ज्योतिर्लिंग के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग सर्किट नाम से ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराती हैं। केदारनाथ को छोड़कर सभी 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराती हैं। ये ट्रेनें एक बार में चार या पांच ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराती हैं।

Published on: