वाराणसी

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थी साथ ले जा सकेंगे Answer Key की कार्बन कॉपी

9 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, ये कर सकते हैं आवेदन
2 min read
UP Teacher Bharti
यूपी टीचर भर्ती

वाराणसी. परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान लिखे गए उत्तर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में विशेष सचिव शासन एस राजलिंगम ने आदेश जारी कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट-regulatoryauthorityup.in के साथ upbasiceduboard.gov.in पर मॉडल प्रश्नपत्र देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- फूलपुर लोकसभा उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव ,केशव को उनके घर से चुनौती


9 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
यूपी 68,500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन 9 फरवरी की शाम 6 बजे तक आप कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जाए।


ये कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने बीटीसी या डीएड या समकक्ष शैक्षिक योग्यता के साथ टीईटी पास किया हो। वहीं ये लिखित परीक्षा भी केवल पात्रता परीक्षा है। इस लिखित परीक्षा में पास होने भर से भर्ती का अधिकार नहीं मिलेगा। इस लिखित परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में भाग लेने का अधिकार मिलेगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक पासिंग होंगे। पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

इस लिखित परीक्षा में मिले 60 फीसदी नंबर और दसवीं, बारहवीं, स्नातक व बीटीसी के 10-10 फीसदी यानी 40 फीसदी अंक जोड़ कर शैक्षिक गुणांक तैयार किया जाएगा। वहीं शिक्षामित्रों को प्रतिवर्ष सेवा का ढाई अंक और अधिकतम 25 अंक भी इसी मेरिट में जोड़े जाएंगे। इसी मेरिट से भर्ती होनी है। शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में लगभग ढाई लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है।

Published on:
01 Feb 2018 08:54 am
Also Read
View All
वाराणसी में सीवर जाम करने की साजिश! चेंबर में घुसते युवक धराया, बालू की बोरियां मिलने के बाद विपक्ष ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना

गंजारी स्टेडियम का शेड्यूल तैयार, पीएम मोदी काशी को देंगे सौगात, जानें कब खेले जाएंगे मैच

काशी में सिर्फ पितरों का ही नहीं अजन्मी बेटियों का भी होता है श्राद्ध, लावारिस शवों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, 12 वर्षों से परंपरा निभा रही संस्था

‘काशी में फिर से कराओ चुनाव’, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बढ़ा सियासी पारा

धू-धूकर जला रिहायशी इलाके में बना पंखे का गोदाम, वाराणसी में आसपास के मकान कराए गए खाली, करोड़ों का माल जलकर खाक