
वाराणसी. कैंट पुलिस ने साल्वर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। सदस्य से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली है जिसके आधार पर जल्द ही अन्य सदस्य भी पकड़े जायेंगे। गिरोह के सदस्य विभिन्न परीक्षआों में कुछ पैसे लेकर दूसरे की जगह परीक्षा देते थे। एक पखवारे में बनारस में हुई कई परीक्षाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।
यह भी पढ़े:-रोहनिया पुलिस ने 239 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा
कैंट पुलिस ने साल्वर गिरोह के सदस्य को पकडऩे के साथ पूछताछ में कई अहम जानकारी हासिल की है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया सदस्य मुंशी यादव कैमुर के बिहार का निवासी है। पुलिस पूछताछ में बताया कि गिराहे का सरगना उपेन्द्र कुमार अघौरा निवासी कैमुर बिहार का रहने वाला है जो परीक्षा में पास कराने का ठेका लेता है। गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में जाकर वहा पर होने वाली परीक्षा में दूसरी के जगह इम्तिहान देते हैं। परीक्षार्थियों से उनका प्रवेश पत्र ले लिया जाता है और उसी आधार पर फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र तैयार करते थे फिर परीक्षा केन्द्र में जाकर परीक्षा देते थे। आरोपी ने बताया कि बदले में हमे कुछ हजार रुपये मिलते थे। पैसे की सारी डील सरगना ही करता था और परीक्षा दे देने के बाद सदस्यों को उनका हिस्सा मिल जाता था। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब सरगना की तलाश कर रही है ताकि पूरे गैंग को जेल के पीछे भेजा जा सके। आरोपी को पकडऩे वालों में कैंट थाना प्रभारी राजीव रांजन उपाध्याय, अजीत पासवान, कैंट थाना के क्राइम ब्रांच के अजीत पासवान व रामानंद यादव शामिल रहे।
यह भी पढ़े:-गजब जब तबादला होने पर थानेदार को हाथी पर बैठा कर बैंड-बाजे के साथ दी गयी विदाई