
वाराणसी. सोशल मीडिया पर स्कूली वैन से मासूम के कुचलने का वीडियो वायरल हो गया है। रोहनिया थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली इस घटना को देख कर किसी का भी दिल बैठ सकता है। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद हो गयी है।
यह भी पढ़े:-मदरसा शिक्षकों का 18 माह से रुके वेतन देने के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत
रोहनिया थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में रहने वाला साजिद (6) राजातालाब स्थित स्कूल में पढ़ता था। शमशुद्दीन ने अपने बेटे साजिद के स्कूल आने-जाने के लिए एक वैन लगायी थी। स्कूल में जब दोपहर में छुट्टी हुई तो साजिद वैन से घर पहुंचा था। घर आने की खुशी में साजिद वैन से उतरा और घर की तरफ दौड़ गया। साजिद जिस वैन से उतरा था उसी वैन से साजिद को रौंद दिया। साजिद को कुचलने के बाद वैन वही रुक गयी। वैन के अगले व पिछले पहिए की चपेट में आने से मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया था। लोगों ने किसी तरह साजिद को वैन के नीचे से निकाला लेकिन वह बच नहीं पाया। इसके बाद मासूम के पिता शमशुद्दीन ने रोहनिया थाने में स्कूल के प्रबंधक व वैन के चालक सुनील पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शमशुद्दीन का कहना है कि स्कूल के प्रबंधक व वैन चालक ने उसके साजिद की हत्या की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि साजिद के उतरते समय वैन रुकी हुई थी और जैसे ही साजिद वैन के सामने आया वह चल पड़ी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार वैन चालक की तलाश शुरू कर दी है जबकि प्रबंधक को इस मामले में जमानत मिल गयी है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर में क्यूआर कोड वाले पास होंगे जारी