वाराणसी

तो फिर सीएम योगी आदित्यनाथ का पार्टी में बढ़ जायेगा कद, करनी होगी यह बाधा पार

RSS को भी मिला है समर्थन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2018, 12:21 PM IST
PM Narendra Modi, Amit Shah and CM Yogi Adityanath
PM Narendra Modi, Amit Shah and CM Yogi Adityanath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के बाद बीजेपी में बड़ा नेता कौन होगा। पांच राज्यों में हुए चुनाव में मिली हार के बाद इस पर भी मंथन शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को फिर से बहुमत पाना है तो बड़े नेताओं की सूची लंबी करनी होगी। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम क्रमश: शिवराज चौहान व रमन सिंह भी बड़े नेताओं की सूची में शामिल है लेकिन चुनाव हारने के बाद उनकी स्थिति कमजोर हो सकती है यदि ऐसा हुआ तो सीएम योगी आदित्यनाथ के पास बड़ा मौका रहेगा।
यह भी पढ़े:-ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा किसी दल को बहुमत, इस नेता की बनेगी सरकार

यूपी के बाहर हुए चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के बाद सबसे अधिक मांग सीएम योगी आदित्यनाथ की हुई थी। सीएम योगी ने अन्य राज्यों में ताबड़तोड़ रैली की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन सीटों पर रैली की थी उसमे से कुछ में बीजेपी को हार मिली थी तो कुछ में जीत। बीजेपी में अभी तक पीएम मोदी व अमित शाह का कद बहुत बड़ा है। इसके बाद किस नेता का नाम आता है इसको लेकर अभी पार्टी ने कोई निर्णय नहीं किया है। सभी की निगाहे लोकसभा चुनाव 2019 पर टिकी हुई है इस चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद उभरे बड़े नेताओं पर पार्टी अपनी मुहर लगा सकती है।
यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह यादव का जादू नहीं दोहरा पाये अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती निकली आगे

सीएम योगी आदित्यनाथ को करनी होगी बड़ी बाधा पार
लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी गठबंधन ने यूपी की 80 में से 73 सीट जीत थी बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए उपचुनाव में बीजेपी को तीन सीटों में हार मिली थी। बीजेपी की निगाहे अब फिर से यूपी पर है। बीजेपी के पास पुराने जादू को दोहराने की बड़ी चुनौती होगी। इस बार राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन से बीजेपी को मुकाबला होगा। संसदीय चुनाव में बीजेपी के साथ अनुप्रिया पटेल का अपना दल से गठबंधन था। ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा से गठबंधन कायम रहा तो इस बार बीजेपी को दोनों सहयोगियों को सीट देनी होगी। ऐसे में यूपी सरकार के कामकाज के बल पर बीजेपी को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतने होगी। बीजेपी इस मुहिम में सफल हो जाती है तो सीएम योगी आदित्यनाथ को पार्टी में कद बहुत बड़ जायेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सीएम योगी को बड़ा नुकसान भी हो सकता है। सीएम योगी के साथ राष्ट्रीय स्वयंवसेक संघ (आरएसएस) का भी सहयोग है। ऐसे में लोकसभा चुनाव परिणाम से बीजेपी में नये बड़े नेताओं का नाम तय हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-जानिए उस सीट का परिणाम, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को बताया था दलित

Updated on:
13 Dec 2018, 12:21 PM IST
Published on: